March 20, 2026

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, हर घंटे बुक हो रहीं 72 हजार से ज्यादा टिकटें…

Dhurandhar-2-Opening-Prediction-300x169

धुरंधर का सेकंड पार्ट धमाकेदार शुरुआत के साथ रिलीज हुआ. दर्शक इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था. धुरंधर 2 को लेकर दिख रही दीवानगी से अंदाजा लगता है कि ये फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. पढ़ें लाइव अपडेट्स…

धुरंधर 2 के ट्रेलर ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया था. जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा, ठीक वैसा ही हुआ. धुरंधर का रिव्यू सामने आ गया है. फिल्म में जबरदस्त हिंसा और थ्रिल देखने को मिला है. लोगों को फिल्म के गाने और रणवीर सिंह की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त धुरंधर 2 की ही बात हो रही है. थियेटर्स हाउसफुल हैं. खास बात है कि बुक माय शो पर हर घंटे 70 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं.

फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है. एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के लिए तैयार है. सेलेब्स और पब्लिक दोनों ने फिल्म की तारीफ की है.

टिकट विंडो पर धुरंधर 2 देखने उमड़ी भीड़

‘धुरंधर 2’ को लेकर सिनेमा लवर्स के बीच तगड़ा बज बना हुआ है. रिलीज से पहले ही टिकट विंडो पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी. अब रिलीज के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो गई है. पिक्चर को फैंस एक बार देखने के बाद दोबारा देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं. ऐसे में हर घंटे 72 हजार से ज्यादा टिकट बुक माय शो पर बुक हो रहे हैं.

धुरंधर 2 की टिकट सेल में हुई बढ़ोतरी

मुकेश छाबड़ा ने की आदित्य धर की तारीफ

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है. ऐसे में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर के नाम एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखी है. इसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के किस्से को याद किए. साथ ही फिल्ममेकर की तारीफ भी की.

24 घंटे में 100 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’, टूटे कई रिकॉर्ड्स!

‘धुरंधर 2’ का क्रेज कितनी तेजी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस से लग रहा है. फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. पेड-प्रीव्यू शोज के 43 करोड़ और पहले दिन करीब 65 करोड़ मिलाकर, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 108 करोड़ पार हो चुकी है. पूरा गणित समझने के लिए, पढ़ें ये खबर.

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह को मिला Fa9la जैसा एंट्री सॉन्ग, रिलीज हुआ ऑडियो

‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत की तरह जब हमजा की एंट्री बलोच कैंप में होती है, तो उसका स्वागत एक बेहद ऊर्जावान परफॉर्मेंस के साथ किया जाता है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार ‘FA9LA’ की जगह एक 34 साल पुराने अरबी ट्रैक ‘Didi’ को चुना गया है, जिसे अल्जीरियाई दिग्गज कलाकार ‘Khaled’ ने तैयार किया है. ये गाना रिलीज हो गया है.