June 5, 2026

सिंधु मंडल ने धूमधाम से मनाई भगवान झूलेलाल जयंती…

IMG-20260324-WA0024

भिलाई नगर। श्री गुरु नानक सेवा सिंधु मंडल कैम्प -२ पावर हाउस भिलाई द्वारा चेटीचंड महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पर्व सिंधी समुदाय के नववर्ष ‘चेटीचंड’ के रूप में मनाया जाता है।

समाज के सदस्यों के अनुसार, यह दिन भगवान झूलेलाल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें सिंधी समाज का संरक्षक संत माना जाता है।

सुबह से ही सिंधु भवन में पूजा अर्चना के साथ शरबत वितरण किया गया दोपहर 1:00 से महालंगर भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया।

साथ ही सिंधी लोक संगीत, भजन और नृत्य के माध्यम से श्रद्धा व्यक्त की गई तथा ‘ आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप पवानी, धर्मदास बत्रा, गार्गी शंकर मिश्रा, जयप्रकाश आर्य, चिन्ना राव, लक्ष्मण भक्तानी, शंकर सचदेव, धर्मेंद्र कृष्मणानी मनोज माखीजा, पवन छाबड़िया,चंदू आहूजा, मनोज अहूजा, कामेश हेमनानी गोपी राजपलानी, पवन छाबड़िया, हरीश साधवानी एवं सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे।