बालों के लिए वरदान है अलसी का जेल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका…
Flaxseed Gel for Hair: अगर आप भी अपने जड़ते बालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
अलसी का इस्तेमाल अधिकतर महिलाएं अपनी सेहत को तंदुरुस्त बनाने के लिए करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं आलसी बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है, जी हां अगर आपके बाल झड़ते हैं या आप डेंड्रफ की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास अलसी वाला उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास उपाय के बारे में।
बालों के लिए अलसी
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी बालों के झड़ने, रूखेपण और डेंड्रफ की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और कई तरह के महंगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल कर चुकी है, लेकिन फिर भी आपको कम असर दिख रहा है, तो अब आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया अलसी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलसी आपके बालों को शाइनी और खूबसूरत बनाने में बहुत मदद करेगी। अलसी हेयर मास्क बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे
अलसी हेयर मास्क बनाने के लिए कुछ सामग्री
कॉफी पाउडर
शहद
अलसी के बीज
बादाम का तेल
अलसी हेयर मास्क बनाने का तरीका
अलसी से हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले रातभर अलसी के बीज को पानी में भिगोकर रख दें।
दूसरे दिन सुबह आप पानी को छानकर बीज को अलग कर दें।
अब इस पानी में थोड़ा कॉफी पाउडर, शहद और बादाम का तेल मिक्स कर दे।
इन सभी सामग्री को आप मिक्स कर तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाएं।
हेयर मास्क गाढ़ा होने के बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकती हैं।
इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।
इस हेयर मास्क का आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप इस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Naturally Curl Hair: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, अलसी से पाएं खूबसूरत कर्ली बाल
2
बालों की खूबसूरती के लिए घर पर आजमाएं कलौंजी का ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें सब
3
Hair Care Tips: एलोवेरा और अलसी के बीजों से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बाल हो जाएंगे रेशमी और चमकदार
4
रात में सोने से पहले आजमाएं ये खास उपाय, बाल बनेंगे मजबूत और खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
काले बालों के लिए क्या करें ?
बालों को काला करने के लिए आप मेहंदी लगा सकती हैं।
बालों को शाइनी बनाने के लिए क्या करें ?
बालों को शाइनी बनाने के लिए आप अलसी के जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।