June 5, 2026

जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को वार्डों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन हेतु प्राप्त 3 ईवी वाहनों को किया रवाना…

IMG-20260327-WA0048
  • सभी नागरिक घरों का कचरा प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने जोन 8 जोन कमिश्नर ने की विनम्र अपील

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वार्डो में अनुबंधित एजेंसी रामकी कम्पनी के माध्यम से घरों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य करवाने प्राप्त 3 ईवी वाहनों को जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन,

स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्डों में कार्य करने रवाना किया. नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने सभी नागरिकों से अपने घरों का कचरा प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से की है.

You may have missed