June 5, 2026

लायंस क्लब भिलाई द्वारा सेवा गतिविधि का आयोजन…

IMG-20260401-WA0049

लायंस क्लब भिलाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण सेवा गतिविधि घडी चौक, सुपेला में आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की मदद करना और उन्हें आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था..

इस अवसर पर लायंस क्लब भिलाई के सदस्यों ने जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए, जिनमें बच्चों के लिए कपड़े, महिलाओं के लिए साड़ियाँ, और पुरुषों के लिए शर्ट और पैंट शामिल थे। इस कार्यक्रम में लगभग 800 से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया गया।वस्त्र पाकर गरीब महिलाओं और बच्चो की खुशी देखते ही बनती थी।।

लायंस क्लब भिलाई के अध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की मदद करना है और उन्हें आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। हम इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में लायंस क्लब की महिला सदस्य कविता अग्रवाल ,पूनम सिंघल, रीमा पटेल, वंदना निझावन, इंदु अग्रवाल, किरण लोहिया का विशेष सहयोग रहा।।

सचिन विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष जग्गी, विकास सिंघल, संदीप अग्रवाल ,विपिन बंसल,विनोद निझावन,राकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल,दिनेश लोहिया, हिमांशु पटेल, वीरेंद्र बघेल,के के गुप्ता आदि सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।।