ACCCU एवं थानों में कार्यवाही को लेकर हो रहा है तकरारर …
- संपति संबंधित अपराधों को छोड़कर नशे के कारोबारियों को पकड़ने में ACCCU की भारी रुचि
- पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ईमानदार छवि को ACCCU कर रहा है धूमिल
भिलाई।दुर्ग जिले में इन दिनों पुलिसिंग में संपति संबंधित अपराध को छोड़कर सब से जायदा कार्यवाही नशे के कारोबार करने वालों पर की जा रही है ।इसे लेकर ACCCU एवं थाने में भारी प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आशीर्वाद से ACCCU में कार्ययत लोग थानों में पदस्थ थानेदार एवं पेट्रोलिंग की छवि को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ।जिसका खामियाजा थानेदारों को अपने विभाग के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से डाट फटकार खा कर कोपभंजन का शिकार हो रहे है। जिससे कि थानेदार बहुत जायदा तनाव में ड्यूटी करने पर उतारू है।
ACCCU के लोग संपति संबंधित अपराधों में रुचि ना दिखाते हुए सीधे नशे के कारोबारियों पर पहाड़ बन के टूट रहे है। जिसकी सूचना पुलिस के बड़े अधिकारियों को देकर सीधे माल एवं आरोपी को संबंधित थाने में छोड़ दे रहे है।जिसमें ACCCU एवं थाने का जो ताल मेल है वो कही न कही टकराव की स्थिति पैदा कर रहा है।
अभी हाल ही में दुर्ग सब डिवीजन के एक थाने में नशीले प्रदार्थ जो कि एक बुजुर्ग व्यक्ति से ACCCU के लोगो को सूचना मिली थी, लेकिन उसके पास काफी कम मात्रा में नशीला प्रदार्थ ना के बराबर था लेकिन ACCCU के कर्मीयो के द्वारा भारी मात्रा में नशीला प्रदार्थ थोप दिया गया और बिना कार्यवाही किए थाने को सौंप दिया ।
हम यहां किसी नशे कारोबारी की पैरवी या बचाने की हिक्मत नहीं कर रहे है नाही हम ये कह रहे है कि बुजुर्ग व्यक्ति पाक साफ है नशे का कारोबार वह करता है ।इसका प्रमाण दुर्ग पुलिस ही दे सकती है।
गत दिवस ACCCU ने जब पकड़ा तो उसके झोले में एक दो पुड़िया ही नशे से संबंधित थी लेकिन चुकी वो नशे का कारोबारी है ACCCU ने प्वाइंटर भेज कर बाकायदा इस बुजुर्ग नशे कारोबारी से टेलीफोन पर नशे का समान मांगने की बातों को एक अमूक व्यक्ति से कराया तब जाकर ACCCU ने इस बुजुर्ग नशे कारोबारी को पकड़ा उसके साथ रहे लोगों ने बताया जब पुलिस ने पकड़ा तो उसके झोले में एक दो पुड़िया ही था लेकिन आश्चर्य की बात ये ACCCU से अपनी पीठ वरिष्ठ अफसरों के सामने थपथपाने के लिए नशीले प्रदार्थ जायदा मात्रा में लगाकर उसे जेल की हवा खिला दी।जिस बुजुर्ग नशे कारोबारी को पकड़ा और थाने लाया गया वो बुजुर्ग नशा कारोबारी दिमाग से कमजोर है थाने के लॉकअप के बाहर स्थान पर वह अपना स्वयं का मूत्र अपने हाथ से पी गया,जिसे थाने के ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी ने देखा और समझा इसकी सूचना थानेदार को भी दी,थानेदार ने भी ये माजरा सारा वरिष्ठ अधिकारियों को भी बताया लेकिन उसके बाउजूद भी वरिष्ठ अफसरों ने ACCCU की कार्यवाही पर भारी भरोसा जताया।
ऐसा नहीं कि बुजुर्ग नशा कारोबारी शहर के नशे का बड़ा कारोबारी नहीं है।छूट पुट करता होगा,
लेकिन मूत्र पीने वाली घटना से या अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने बड़े पैमाने में नशे का कारोबार कर रहा होगा ये भी जांच का विषय है ।
ACCCU और थानों में आपसी टकराव देखने को मिल रहा है किसी के पास चार पौवा भी मिल रहा है ACCCU के लोग 34/2 लगाने की बात कह रहे है कही न कही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की छवि ACCCU के लोग खराब करने में लगे हुए है।।