June 6, 2026

पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया…

IMG-20260409-WA0004

भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा बीएसपी जेएलएनएचआरसी से. 9 मेन हाॅस्पिटल के सहयोग से संचालित पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य के स्वागत से हुई, जिन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया।

कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जया चक्रवर्ती ने स्वागत भाषण दिया और इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर आधारित प्रेरणादायक संदेश दिया। वहीं, उप-प्राचार्या डॉ. डेज़ी अब्राहम द्वारा इस वर्ष की थीम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इसके बाद एम.एससी. नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा “वन हेल्थ अप्रोच विद साइंस” विषय पर शैक्षणिक सत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य बनाए रखने तथा नर्स की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका (स्किट) प्रस्तुत की गई, जिसमें वन हेल्थ अप्रोच के महत्व को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया। इसके अतिरिक्त, पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रकला लिल्हारे द्वारा तथा आभार प्रदर्शन रिंसी मैरी द्वारा किया गया।

You may have missed