भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बूथ चलो अभियान” के तहत महेश गागड़ा का दौरा।।
बीजापुर-बीजापुर जिले में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो, बूथ चलो अभियान” 2026 के अंतर्गत जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कुटरू मंडल के रानी बोदली, सागमेटा और पीलूर गांवों का दौरा किया।

ये वही गांव हैं जहां कभी नक्सलियों का गहरा प्रभाव था,लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से क्षेत्र तेजी से नक्सल मुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। दौरे के दौरान महेश गागड़ा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का शीघ्र और समयबद्ध समाधान किया जाएगा। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
महेश गागड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका प्रमुख संकल्प है और इसी उद्देश्य के साथ निरंतर जनसेवा जारी है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी, कुटरू मंडल अध्यक्ष लालूराम पोड़ियामी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी, जनपद अध्यक्ष दशरी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य प्रीति आरकी, जनपद उपाध्यक्ष जीतेन्द्र लेकाम, जिला किसान मोर्चा मंत्री कुंवर सिंह मज्जी, जनपद सदस्य कमला बाई गोटा, महेश कुमार पोयाम, बेदरे सरपंच चंद्रकला पुंगठी, रानीबोदली सरपंच शांति मिच्चा, गुदमा सरपंच नीता शाह, सागमेटा सरपंच सम्मक्का उद्दे सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
