Home रायपुर निगम जोन 7 ने चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन...

निगम जोन 7 ने चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर के सामने नाली पर निर्मित अवैध पाटा तोड़ा और निर्माणकर्ता पर 25000 रूपये जुर्माना किया…

8
0

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और सहायक अभियंता नगर निवेश श्री कमलेश मिथलेश और उपअभियंता नगर निवेश श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल की उपस्थिति में जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर के सामने नाली पर

निर्मित अवैध पाटा स्थल पर जनशिकायत सही मिलने पर तत्काल जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कड़ी कार्रवाई की गयी और सम्बंधित व्यवसायिक परिसर के निर्माणकर्ता भवन स्वामी पर 25000 रूपये का जुर्माना किया गया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.