Home रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एएचपी 2.0 की तीन परियोजनाओं में कचना में...

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एएचपी 2.0 की तीन परियोजनाओं में कचना में 432, पुरैना में 84, डुमरतराई में 96 मकानों हेतु आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों का क्रम निर्धारण करने कार्रवाई महापौर मीनल चौबे ने लाटरी पर्ची निकालकर प्रारम्भ की, हितग्राहियों को पारदर्शिता से आवास आबंटन के प्रति किया आश्वस्त…

9
0

रायपुर -प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एएचपी 2.0 की तीन परियोजनाओं के अंतर्गत आज कचना में 432, पुरैना में 84 और डुमरतराई में 96 मकानों के लिए आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों के क्रम निर्धारण की कार्रवाई

नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर नगर निगम सामान्य सभा सभागार में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा प्रारम्भ की गयी और उपस्थित सभी पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ किये जाने के प्रति आश्वस्त किया. महापौर ने कचना में आवास हेतु आवेदन करने वाली दो पात्र महिला हितग्राहियों की लाटरी पर्ची निकाली और उन्हें मंच पर बुलवाकर बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक बधाई दी.

इस दौरान मंच पर नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री रवि राही, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही.