Home रायपुर दीपावली पर्व के पूर्व मुख्य सड़क मार्गो में यातायात सुगम और सुव्यवस्थित...

दीपावली पर्व के पूर्व मुख्य सड़क मार्गो में यातायात सुगम और सुव्यवस्थित करने नगर निगम जोन 7 क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमणरोधी अभियान…

10
0
  • नगर निगम जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही, उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल, टीम प्रहरी महिला कर्मचारियों ने चलाया अभियान
  • *मुख्य मार्गो में अतिक्रमण करने वालों, कचरा फैलाने वालों से वसूला गया लगभग 60 हजार रूपये जुर्माना, दो दिन में स्वतः सफाई नहीं करवाई, तो की जायेगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के क्षेत्र में दीपावली पर्व के पूर्व जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से मुख्य सड़क मार्गो में सुगम और सुव्यवस्थित यातायात कायम करने अतिक्रमणरोधी जनहितकारी अभियान नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा के नेतृत्व और जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही सहित उपअभियंता नगर निवेश विभाग श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल सहित टीम प्रहरी की महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में आमानाका ओवरब्रिज के नीचे, अग्रसेन चौक के पास, राठौर चौक के पास रामसागरपारा मुख्य मार्ग, अनुपम गार्डन के पास जीई रोड में चलाया गया.

अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों और मुख्य मार्गो में कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर कुल लगभग 60 हजार रूपये का जुर्माना किया गया. आमानाका शराब भट्ठी संचालक को भारी गन्दगी और कचरा पाए जाने पर जुर्माना किया गया और दो दिन के भीतर स्वयं के व्यय से सफाई करवाने के निर्देश दिए गए,

अन्यथा की स्थिति में निगम अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की सम्बंधित शराब भट्ठी संचालक को स्थल पर चेतावनी जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही द्वारा दी गयी. अभियान दीपावली के पूर्व अच्छी व्यवस्था जनहित में कायम करने आगे भी लगातार महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जारी रहेगा.