June 7, 2026

डाट काली मंदिर में की पीएम ने पूजा…

maa-daat-kali

नई दिल्ली: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

डाट काली मंदिर में पूजा करते प्रधानमंत्री मोदी

बच्चियों ने पीएम के समक्ष सुनाया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम्

डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष कुछ बच्चियों ने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् सुनाया।

डाट काली मंदिर में पूजा कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां डाट काली मंदिर में पूजा कर रहे हैं। यहां वह दस मिनट पूजा-अर्चना करेंगे।

पीएम मोदी ने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा

एलिवेटेड रोड पर भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा, दून में उत्साह

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की सेहत के लिए मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का सुरक्षा कवच, इन 57 केंद्रों पर होगी जांच

देहरादून

सत्ता ही नहीं, साख की भी लड़ाईप्रीमियम

सत्ता ही नहीं, साख की भी लड़ाई: केरल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव कल; बड़े नामों के लिए ‘अग्नि परीक्षा’

जनसभा स्थल पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी शहीद जसवंत मैदान पहुंच गए हैं। यहीं प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी हैं।

जनसभा स्थल में उमड़ने लगी लोगों की भीड़

देहरादून में रोड शो के बाद प्रधानंत्री मोदी शहीद जसवंत मैदान पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल में लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

पीएम बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे मोदी

पीएम बनने के बाद मोदी 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

कई जल विद्युत परियोजनाओं की देंगे पीएम सौगात

पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले पीएम मोदी

सहारनपुर के गणेशपुर में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतर चुका है। यहां से कार से अब प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं।

एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर पीएम मोदी आज तीन राज्यों को सौगात देंगे।

सीएम धामी डाट काली मंदिर रवाना

सीएम धामी मां डाट काली मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। डाट काली मंदिर में पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।

फूल बरसाकर स्वागत करेंगे कार्यकर्ता

सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा।

देहरादून में पांच साल में डेढ़ गुना बढ़े वाहन

पुलिस का अनुमान है कि एक्सप्रेसवे खुलने के बाद इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या पीक समय में तीन से चार गुना तक हो सकती है। हालांकि, पुलिस इसके विधिवत शुरुआत के बाद एक सप्ताह का डाटा जुटाएगी। एसपी ट्रैफिक लोकजीत ने बताया कि फिलहाल यह आंशिक रूप से ही खुला है और पीक समय शुरू होने वाला है। ऐसे में एक सप्ताह का डाटा आने के बाद यहां और क्या तैयारियां करनी हैं, इसका प्लान बनाया जाएगा। जहां तक देहरादून की बात है तो यहां स्थानीय वाहनों का भी खासा दबाव है। यहां पांच साल में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या लगभग 90 हजार से 1.30 लाख हो गई है। शहर के लिए ये वाहन भी बड़ी चुनौती है।

सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर दून पुलिस अलर्ट मोड में है। एसएसपी के नेतृत्व में पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सभी होटल और गेस्ट हाउस में रुके लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनपद की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

12 किलोमीटर रोड शो के लिए 13 जोन बने, जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए मार्ग को कुल 13 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सेक्टर और नोडल अफसर भी अलग-अलग जोन में तैनात किए गए हैं।

पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा

पीएम दौरे के दौरान पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके लिए तीन हजार पुलिसकर्मी रोड शो रूट और कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगे। इनमें 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। ये अफसर और कर्मचारी कंट्रोल रूम से लेकर शहर में भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

एक्सप्रेसवे से बंदर हटाने को गुलेल टीम तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए वन विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। एलिवेटेड रोड से मां डाट काली मंदिर तक बड़ी संख्या में बंदर सड़क पर रहते हैं। इस लिहाज से बड़ी संख्या में वनकर्मियों को तैनात किया गया है। वनकर्मी गुलेल से बंदरों को हटाने का काम करेंगे। मां डाट काली मंदिर में करीब 10 वनकर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एलिवेटेड रोड के नीचे मोहंड क्षेत्र में 30 वनकर्मी तैनात किए गए हैं।

08:30 AM, 14-Apr-2026

चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा, रूट डायवर्ट

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर में व्यापक स्तर पर रूट डायवर्ट किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए आने वाली बसों को भी रैली स्थल से काफी दूर ही पार्क करने की व्यवस्था है। पुलिस और वनकर्मियों ने जंगल में गहन कॉम्बिंग की है। पुलिस ने शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस में रुके हुए लोगों का ब्योरा जांचा। सोमवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया।

08:25 AM, 14-Apr-2026

28वीं बार उत्तराखंड आ रहे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे हैं। पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

 

08:11 AM, 14-Apr-2026

राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। आज प्रधानमंत्री उत्तराखंड को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात देंगे। यह एक्सप्रेसवे राज्य की अर्थव्यवस्था व पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

08:01 AM, 14-Apr-2026

12:30 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे पीएम मोदी

12:30 बजे पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे। वहां से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को आमजन को समर्पित करेंगे और मैदान से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन गणेशपुर में कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

07:54 AM, 14-Apr-2026

एलिवेटेड रोड पर भी पीएम मोदी ने कार से उतारकर किया निरीक्षण। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डाट काली मंदिर में 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी

डाट काली मंदिर में पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।

 

 

ये भी पढे़ं…Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान

डाट काली मंदिर में की पीएम ने पूजा, बच्चियों ने सुनाया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को आज जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे।

मंगलवाल सुबह प्रधानमंत्री 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इसके बाद 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर से उनका रोड शो गुजरा। जहां लोगों ने उनका फूल बरसाकर किया।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद देहरादून डाट काली मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां कुछ बच्चों ने उनके समक्ष महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का पाठ किया। प्रधानमंत्री यहां से निकलने के बाद दून में रोड शो करेंगे। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो होगा। पीएम मोदी रोड शो के बाद फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए दून के लोगों उत्साहित है। लोककलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने पहुंचे। एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए सुबह 11:35 बजे पीएम मोदी कार से मां डाट काली मंदिर के लिए निकल गए हैं। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक्सप्रेसवे से होते हुए गणेशपुरतक पहुंच सकते हैं।

 

You may have missed