नगर निगम जोन 1 महावीर स्कूल गुढ़ियारी में जनगणना प्रशिक्षण तीन बैच में 120 प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को देने का कार्य पूर्ण, जोन 1 की समस्त टीम द्वारा गुढ़ियारी में जनगणना हेतु फील्ड सर्वे…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर जनगणना चार्ज अधिकारी श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जानकारी दी है कि रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में महावीर स्कूल गुढ़ियारी में तीन बैच में 120 जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
प्रशिक्षण के दौरान 20 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की अनुपस्थिति उनके निजी स्वास्थ्यगण कारणों के चलते रही.
नगर निगम जोन 1 अंतर्गत गुढ़ियारी महावीर स्कूल के आसपास जनगणना कार्य हेतु फील्ड सर्वे किया गया.
इस दौरान रायपुर नगर निगम के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के क्षेत्र में गुढ़ियारी स्थित वार्ड पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन के निज आवास में पहुंचकर नगर निगम जोन क्रमांक 1 की समस्त जनगणना टीम
जनगणना फील्ड सर्वे के दौरान जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर की उपस्थिति में पहुंची.



