June 6, 2026

30 की उम्र में भी दिखेंगी 25 जैसी जवां! घर पर बनाएं नाइट क्रीम, महंगे फेशियल की छुट्टी कर देगा ये देसी नुस्खा…

bioriv-787x525

Make Natural Night Cream at Home: अगर आप भी 30 की उम्र पार करते ही चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों और ढीली पड़ती स्किन से परेशान हैं. तो अब आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल वाली क्रीम्स पर हजारों खर्च करने के बजाय घर की रसोई में मौजूद चीजों से घर पर ही नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं. ऋषिकेश के आयुष डॉक्टर राजकुमार ने एक ऐसी घरेलू क्रीम की विधि साझा की है, जो न केवल आपकी स्किन को जवां रखेगी बल्कि उसे अंदर से ग्लोइंग और फ्रेश भी बनाएगी. आइए जानते हैं कैसे सिर्फ रात भर में यह आपकी स्किन की काया पलट सकती है.

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक जवान, ग्लोइंग और फ्रेश बनी रहे. लेकिन बढ़ती उम्र, तनाव, प्रदूषण और अनियमित लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर ही दिखाई देता है. खासकर 30 की उम्र के बाद स्किन में ढीलापन, फाइन लाइन्स और डलनेस नजर आने लगती है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी आप अपनी स्किन को यंग और हेल्दी रख सकते हैं.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि नाइट क्रीम को बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं.

घर पर नाइट क्रीम बनाने का तरीका

इसके लिए आपको चाहिए एलोवेरा जेल, विटामिन E कैप्सूल, ताजी मलाई और थोड़ा सा गुलाब जल. सबसे पहले एक साफ बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल मिलाएं. अब इसमें 1 चम्मच मलाई और कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें जब तक एक स्मूद क्रीम तैयार न हो जाए. यह क्रीम पूरी तरह नेचुरल होती है, इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता.

क्रीम से स्किन को मिलेगा जबरदस्त फायदा

एलोवेरा जेल स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और उसे ठंडक पहुंचाता है. यह स्किन को रिपेयर करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. वहीं विटामिन E एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है. मलाई स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज्ड बनाती है, जिससे ड्रायनेस दूर होती है और स्किन में नेचुरल चमक आती है. गुलाब जल स्किन को फ्रेश रखने के साथ-साथ टोनिंग का काम करता है. इन सभी चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन के लिए एक परफेक्ट नाइट ट्रीटमेंट बन जाता है.

क्रीम इस्तेमाल करने का तरीका

इस क्रीम को इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है. रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें ताकि धूल और मेकअप पूरी तरह हट जाए. इसके बाद इस क्रीम को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें. रातभर इसे लगा रहने दें ताकि यह स्किन के अंदर तक जाकर काम कर सके. सुबह उठकर चेहरा धो लें. कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में फर्क नजर आने लगेगा. स्किन ज्यादा सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग दिखेगी.

 

 

You may have missed