सुषमा छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष बनने से समाज सहित पार्टी में हर्ष की लहर…
भिलाई।छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग की अपर सचिव रुचि शर्मा के आदेशानुसार नया अटल नगर राज्य शासन द्वारा श्रीमती सुषमा जेठानी बाजार चौक भिलाई 3 वार्ड 16 जिला दुर्ग निवासी को छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी एवं सिंघी समाज में हर्ष की लहर देखी जा रही है।
वर्तमान में सुषमा जेठानी भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर एवं नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा की पूर्व पार्षद,पूर्व मंडल अध्यक्ष,वर्तमान जिला महामंत्री दायित्व निभा रही है।
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के प्रति वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।