June 6, 2026

नगर निगम जोन 3 ने शंकर नगर में बालाजी उद्यान के समीप नाला की विशेष सफाई करवाकर निकास सुगम बनाकर किया जनशिकायत का त्वरित निदान…

IMG-20260420-WA0000

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 3 में प्राप्त स्वच्छता सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार निर्देश रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह ने कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर में बालाजी उद्यान के समीप नाला की जेसीबी मशीन बुलवाकर अपने सामने विशेष सफाई करवाई और भारी मात्रा में गन्दगी और कचरा बाहर निकलवाते हुए नाले का निकास जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सुगम बनाया और कचरा और गन्दगी का तत्काल परिवहन करवाते हुए स्वच्छता कायम करवाते हुए इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.