DIY Rice Water Face Toner: घर पर बनाएं राइस वाटर फेस टोनर, स्किन रहेगी सॉफ्ट और फ्रेश…
Face Toner For Glowing Skin: अगर आपकी स्किन भी गर्मी की वजह से डल और बेजान हो गई है, तो ग्लो बढ़ाने के लिए आप घर पर चावल के पानी से टोनर तैयार कर सकती हैं। इससे चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा। साथ ही आपको बाजार से प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बदलते मौसम और लाइफस्टाइल के कारण हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों की वजह से सबसे ज्यादा स्किन खराब होती है। साथ ही चेहरे का ग्लो भी गायब हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप बाजार को महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से ज्यादा घर पर रखे चावल से टोनर तैयार करें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आए। आइए बताते हैं कि किस तरह से आप इस फेस टोनर को बना सकती हैं।
फेस टोनर बनाने की सामग्री
चावल का पानी- 1 कप
एलोवेरा जेल- फ्रेश निकला हुआ 1 चम्मच
गुलाब जल- 1 चम्मच
1 – 2026-04-01T154341.127
फेस टोनर बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक रात पहले 1 कटोरी चावल को पानी में रातभर भिगोकर रख दें।
अगली सुबह फ्रेश एलोवेरा तोड़कर लाएं और इसका जेल अलग निकालकर कटोरी में डालें।
इसमें थोड़ा सा गुलाबजल को मिक्स करें।
इसके बाद इसमें चावल को छानकर पानी को कटोरे में निकाल दें।
इसके बाद आपको इन सभी चीजों को मिक्स करके स्प्रे बोतल में डालना है।
फिर इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख देना है।
फेस टोनर को कैसे करें इस्तेमाल?
इसके लिए आपको पहले चेहरे को पानी से साफ करके किसी सॉफ्ट कपड़े से पौंछ लेना है।
फिर आपको इस फेस टोनर को अप्लाई करना है।
इस फेस टोनर को आप सुबह और शाम के समय चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं, ताकि इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आए।
इन बातों का रखें ध्यान
फेस टोनर को आप कभी भी मेकअप के ऊपर अप्लाई न करें।
अगर आपने किसी भी तरह के फेस प्रोडक्ट को अप्लाई किया है, तो इसके ऊपर भी इसे अप्लाई न करें।
इस बात का ध्यान रखें कि इसे 1 हफ्ते से ज्यादा स्टोर करके न रखें। वरना आपकी स्किन को ये खराब कर सकता है।
अगर पहली बार आप राइस वाटर को चेहरे पर लगा रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।
चेहरे पर फेस टोनर को लगाने से फ्रेशनेस आ जाती है। ऐसे में आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा। साथ ही इसे इस्तेमाल करने के बाद आप बाहर के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना भूल जाएंगी। आप चाहें तो इसे बनाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय ले सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।