Home दिल्ली पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, हर...

पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, पैनिक में उतरे यात्री…

8
0
  • पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन राजपुरा पहुंची थी, तभी सराय वंजारा गांव के पास आग की लपटें उठने लगीं. यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकल आए. घटना के वीडियो में दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. ये ट्रेन बिहार जा रही थी.
  • कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में पटियाला में आग लगी 

पटियाला,06 नवंबर 2026: पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर आग लग गई. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है.

यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई. घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं. इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं.

चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना थी. आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. फेस्टिव सीजन की वजह से ट्रेनों में इन दिनों काफी भीड़ है. ऐसे में ऐसा हादसा चिंता बढ़ाता है.

ट्रेन हादसे पर आजतक ने पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आग पैंट्री से शुरू हुई थी. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

डीसी हिमांशु ने कहा, ‘सूचना मिली कि ट्रेन की कुछ बोगियों में आग लग गई है. पता चला है कि आग पैंट्री से शुरू हुई और कुछ अन्य बोगियों तक फैल गई. फिलहाल जानकारी मिली है कि फायर अलार्म बजने के बाद सभी लोग सतर्क हो गए और ट्रेन से बाहर निकल आए. इसलिए, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.’

 

—- समाप्त —-