June 7, 2026

तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को:आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा; शाह ने बंगाल में कहा- TMC ने लोगों से साथ धोखा किया…

9865_15_4_2026_17_48_55_1_DSC_0403

गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दार्जिलिंग में चुनावी रैली की।

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव पचार थम जाएगा। बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग में एक रैली की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, टीएमसी ने दार्जिलिंग के लोगों और मेरे गोरखा भाइयों के साथ घोखा और अन्याय किया है। मैं वादा करता हूं कि जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनेगी, गोरखाओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या 6 महीने के भीतर हल कर दी जाएगी।’

तमिलनाडु और बंगाल विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

शाह बोले- बंगाल में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘टीएमसी सरकार ने उत्तर बंगाल, आदिवासियों और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कुल मिलाकर 2000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जबकि मुसलमानों और मदरसों के लिए बजट 5800 करोड़ रुपए है। यह अन्याय ज्यादा समय तक नहीं चलेगा।’

 

“कांग्रेस, टीएमसी और इन सभी ने दार्जिलिंग और मेरे गोरखा भाइयों के साथ अन्याय किया है। मैं वादा करता हूं कि जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनेगी, गोरखाओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या 6 महीने के भीतर हल कर दी जाएगी।”

अन्नामलाई ने कहा- तमिलनाडु में भाजपा जीत की ओर

 

भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा, ‘सभी चुनावी अनुमान अब हमारे पक्ष में आने लगे हैं। लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो केंद्र सरकार के फंड का सही उपयोग कर सके। डीएमके ने अराजक और हिंसक राजनीति को बढ़ावा दिया है

केजरीवाल ने कहा- तमिलनाडु के लोग BJP की नीतियों से नफरत करते हैं

 

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डीएमके के साथ चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा, ‘तमिलनाडु के लोग भाजपा और उसकी विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण राजनीति से नफरत करते हैं।’

खड़गे ने कहा- बीजेपी तमिलनाडु का विकास नहीं चाहती

चेन्नई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बीजेपी और केंद्र सरकार तमिलनाडु को पीछे खींचने की कोशिश कर रही हैं। वे इसके साथ सौतेले बच्चे जैसा व्यवहार कर रही हैं। शिक्षा के लिए मिलने वाले फंड, जैसे समग्र शिक्षा योजना, को रोका जा रहा है।’

 

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- ये अच्छा मौका है, तमिलनाडु में बदलाव करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘तमिलनाडु के मतदाताओं के लिए यह सही समय है कि वे फैसला लें। अगर वे यह मौका चूक गए, तो उन्हें पांच साल का नुकसान होगा। अगर आप रोजगार और विकास चाहते हैं, तो एनडीए के पक्ष में वोट दें। नरेंद्र मोदी जी इस देश को आगे ले जा रहे हैं।”

CEC ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में भय-मुक्त चुनावों का वादा किया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उन्होंने चुनावी कदाचार पर अंकुश लगाने और मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए एक रूपरेखा बताई।

बंगाल में 630 करोड़पति कैंडिडेट, 23% पर क्रिमिनल केस : 53% उम्मीदवार ग्रेजुएट भी नहीं, सिर्फ 13% महिलाओं को टिकट; 192 पर महिलाओं के खिलाफ केस

 

You may have missed