June 5, 2026

एक साथ 4 बवंडर, मौसम विभाग ने बढ़ा दी टेंशन, दिल्ली से यूपी-बिहार तक त्राहिमाम, IMD ने जारी किया अलर्ट…

aaj-ka-mausam-live-5-cyclonic-circulation-heatwave-storm-alert-imd-up-bihar-rajasthan-punjab-delhi-ncr-mp-haryana-weather-update-2026-04-fc230111099bce90df6165ae03ac6134

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और विभिन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. आज हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है.

देशभर में अब भीषण गर्मी का दौर अपने चरम पर पहुंच चुका है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. दिन तो दिन अब तो रात भी काफी गर्म रह रही है. दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार भीषण लू और गर्मी की चपेट में है. यूपी में तो मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी देखी गई, जहां बांदा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे अधिक था. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कई राज्यों में आज भी भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिलेंगी.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और विभिन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. वहीं, दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दूसरी ओर, उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को दिन के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

दिल्लीवालों दिन में घर से निकला दूभर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीखी होने वाली है. आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है, जहां दिन के समय तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं.

रात के समय भी राहत की उम्मीद कम है. ‘वॉर्म नाइट’ यानी गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों को नींद में भी परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

यूपी में लू, उत्तराखंड में बारिश

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम दो तरह का असर दिखाएगा. पश्चिमी और मध्य यूपी में भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

वहीं, उत्तराखंड और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम कुछ राहत भरा रह सकता है. 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

बिहार में गर्म आंधी, झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार और झारखंड में मौसम काफी उथल-पुथल भरा रहने वाला है. बिहार में 22 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे तापमान काफी ऊपर जा सकता है. इसके अलावा कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) चलने की भी संभावना है, जो अचानक मौसम बदल सकती है.

झारखंड में भी गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि उमस और गर्मी दोनों साथ-साथ परेशान करेंगे. मौसम विभाग ने इन राज्यों में बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

बाकी भारत का हाल

पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश और आंधी का मिश्रित असर देखने को मिलेगा. वहीं, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण भारत में भी कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 25 अप्रैल तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. इसके बाद कुछ स्थिरता आ सकती है. वहीं, मध्य और पश्चिम भारत में भी धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा. हीटवेव, गर्म और उमस भरे मौसम और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की खास बातें…

22 अप्रैल को देशभर में मौसम का सबसे बड़ा ट्रेंड क्या रहेगा?

 

देश में एक साथ दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा, आज कहीं भारी बारिश और आंधी चलेगी, तो कहीं भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.

किन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है?

 

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है, कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

कहां तेज आंधी और तूफान का खतरा है?

 

असम-मेघालय और बिहार में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

किन इलाकों में गरज-चमक और बारिश होगी?

 

केरल, तेलंगाना, विदर्भ, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

किन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है?

 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है.

क्या रात में भी गर्मी परेशान करेगी?

 

हां, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में ‘वॉर्म नाइट’ यानी गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है.

तापमान में कितना बदलाव होगा?

 

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3-4°C तक बढ़ सकता है, जबकि अन्य हिस्सों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होगी.

पश्चिमी विक्षोभ का क्या असर रहेगा?

 

23 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

किन इलाकों में उमस भरा मौसम रहेगा?

 

तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा.

ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें. आंधी और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.