June 5, 2026

पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना मोहननगर का वार्षिक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी…

IMG-20260423-WA0001
  • पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*
  • ▪️ *अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन जांच कर कार्यों में सुधार, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए*
  • ▪️ *सभी सेक्शन प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर समन्वय, उत्तरदायित्व एवं प्रभावी कार्य निष्पादन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया*
  • ▪️ *थाना मोहननगर का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं विवेचना गुणवत्ता में सुधार हेतु थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए*

दिनांक 22.04.2026 को पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों एवं सेक्शन प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर कार्य निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त थाना मोहननगर का निरीक्षण कर थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था संधारण, विवेचना की गुणवत्ता एवं जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।

▪️ उपस्थित अधिकारी

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर तनुप्रिया, उप पुलिस अधीक्षक लाइन सी पी तिवारी, ऑफिस स्टाफ और थाना मोहन नगर और थाने पुलगांव के कर्मचारी उपस्थित थे ।।

 

—0000—

You may have missed