मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्च विपक्षियों को लग रही:कहा- 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन होगा; TMC की हार ही भय की हार है…
मथुरापुर में जनसभा के दौरान बोलते हुए पीएम मोदी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की । उन्होंने कहा- जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा।
मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं।
चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा- झालमुड़ी मैंने खाई है पर मिर्च विपक्ष को लग रही है। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं।
पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई थी।
बंगाल में भाजपा सरकार आने पर हम शरणार्थियों को CAA के तहत सभी जरूरी कागज देंगे।
बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही मछुआरों की आय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
TMC हमेशा घुसपैठियों का समर्थन करती है और देश की सुरक्षा को दांव पर लगाती है।
शाह बोले – घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ़ में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और जो घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल के युवाओं के हक की नौकरियां व गरीबों का राशन छीन रहे हैं।
आज हावड़ा में भी जनसभा
आज हावड़ा में उनका बड़ा रोड शो भी होगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी बालागढ़ और पुरसुराह में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे मध्यग्राम में रोड शो करेंगे।
बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं।
कृष्णानगर में TMC मजबूत
पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है।
शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं।
मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़
दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी का 2009 से वर्चस्व है। 2021 के विधानसभा चुनावों में कृष्णानगर की सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है।
46 मिनट पहले
पीएम ने कहा- TMC को अपने हितों की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की निर्मम सरकार को सिर्फ अपने हितों की चिंता है, उसे आपके सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। इसका एक उदाहरण है, मथुरापुर का भंग मेला… भंग मेले को राज्य सरकार से वह समर्थन नहीं मिला जो मिलना चाहिए था।
58 मिनट पहले
मोदी बोले- सभी दल महिला विरोधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है। भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की।
उन्होंने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना। TMC ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट करेगा।
03:18 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम मोदी बोले- परिवर्तन की कमान बहनों ने संभाल रखी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में इस बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। आए दिन बलात्कार, आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएं बलात्कारियों और गुंडों को TMC का खुला सरंक्षण है।
03:15 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम मोदी ने कहा- TMC चुनाव के बाद गायब हो जाती है
पीएम मोदी ने बंगाल के मथुरापुर में जनसभा में कहा कि TMC ने 2000 बड़ी इंडस्ट्री लगाने की बात कही थी, वह भी एक धोखा था। यहां मथुरापुर में भी लोगों से बड़े वादे किए गए थे, लेकिन यहां कुछ नहीं हुआ। TMC चुनाव से पहले वादे करती है, लेकिन चुनाव के बाद गायब हो जाती है।
03:12 pm 23 अप्रैल 2026
मोदी बोले- आज लोग पूरे बंगाल से यहां आए
पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में मोदी ने कहा कि यहां मथुरापुर के अलावा डायमंड हार्बर, जयनगर और दूसरी जगहों से भी उत्साही नागरिक आए हैं। आपने यहां आकर अपना फैसला भी सुना दिया है। आपने यह तय कर दिया है कि 4 मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा।
03:04 pm 23 अप्रैल 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल में कहा- मैं अब आसनसोल का मतदाता
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल में कहा कि कोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहते हैं लेकिन असल में मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं। नागरिक होने के नाते मैं अपना कर्तव्य निभाने आया हूं, मैं अब आसनसोल का मतदाता हूं और मैं यहां मतदान करने आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।
01:54 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम मोदी ने महिलाओं की 10 गारंटी दीं
पीएम मोदी ने कृष्णानगर की रैली में महिलाओं को 10 गारंटी दीं-
महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
हर ब्लॉक में महिला थाने बनाए जाएंगे।
पुलिस में बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती होगी।
हर साल 36 हजार रुपए सीधे महिलाओं के खाते में दिए जाएंगे।
बेटियों को ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
गर्भवती माताओं को 21 हजार रुपए और बच्चों के पोषण के लिए 36 हजार रुपए दिए जाएंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा।
महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹20 लाख तक का मुद्रा लोन दिया जाएगा।
आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
पीएम आवास योजना के तहत घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होगी।
01:42 pm 23 अप्रैल 2026
PM बोले- TMC के लोग घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी का मंत्र है- ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘निर्मम सरकार कहती है- ‘घुसपैठियों का साथ, घुसपैठियों का विकास। TMC के लोग घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं, घुसपैठ कराते हैं और यहां उनको झुग्गियों में बसाते हैं।
TMC के हर दुकान को बंद करना जरूरी है। 4 मई के बाद बंगाल में भी सुरक्षा की नई गांरटी शुरू होने वाली है।
01:33 pm 23 अप्रैल 2026
मोदी बोले- इस बार चुनाव जनता लड़ रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था। आज तृणमूल में जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है। ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं। इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है।
01:28 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम बोले- झूठ बोलना TMC की पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC की निर्मम सरकार की पहचान है- झूठ बोलो, झांसा दो। 15 साल के इनके हर वादे आधे-अधूरे हैं। इन्होंने हर ब्लॉक में मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन हुआ इसका उल्टा बंगाल में सैंकड़ों स्कूल बंद हो गए।
TMC ने घर घर पाइप से पानी पहुंचाने का वादा किया था। हर घर नल से जल तो नहीं पहुंचा, लेकिन जलभराव का गंदा पानी आपके घर के द्वार तक जरूर आ गया।
01:23 pm 23 अप्रैल 2026
मोदी बोले- TMC का खाता तक नहीं खुलेगा
पीएम मोदी ने कहा यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है।
01:16 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम ने कहा- TMC ने 15 साल में बंगाल को लूटा
पीएम ने कृष्णानगर में कहा कि TMC की सरकार ने 15 साल में एक ही काम किया। उन्होंने बंगाल में सिर्फ सिंडिकेट बनाए और इस धरती को लूटा।
01:13 pm 23 अप्रैल 2026
मोदी ने कहा- मिठाई भी बंटेगी और झालुमरी भी
पीएम मोदी ने भाजपा की विजय का जश्न होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुरी भी बांटी जाएगी।
01:10 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम बोले- अपको CAA के तहत नागरिकता मिलेगी
कृष्णानगर में मोदी ने रैली के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार में आने के बाद CAA के तहत नागरिकता देने का काम होगा। आप लोगों को वे सभी कागज मिलेंगे, जिनकी आपको जरूरत है।
01:03 pm 23 अप्रैल 2026
पीएम बोले- शांतिपूर्ण मतदान चुनाव आयोग की सफलता
पीएम मोदी ने कृष्णानगर में कहा- शांतिपूर्ण मतदान कराने में चुनाव आयोग की ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है। मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों का भी अभिनंदन करता हूं कि वे भी इस बार शांतिपूर्ण मतदान में बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।