रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 राजस्व विभाग की टीम के सभी राजस्व कर्मचारियों की टीम नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन 8 जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 8 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के समस्त बकायादारों को मोबाइल पर फोन और मैसेज कर उन्हें नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग को देय सम्पूर्ण बकाया राशि को तत्काल आज बिना अधिभार राशि नियत अंतिम तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को अदा करने रायपुर नगर पालिक निगम के हित में लगातार अभियान चलाकर प्रेरित कर रही है और अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही नगर पालिक निगम अधिनियम अंतर्गत शासन के प्रावधानों के अनुसार करने की स्पष्ट चेतावनी से भी उन्हें लगातार अवगत करवा रही है .



