3 कंपनियों में ब्लॉक डील, मोतीलाल ओसवाल ने इंफ्रा कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, मोबिक्विक में खरीदारों की एंट्री…
Block Deals: मंगलवार को शेयर बाजार में कई ब्लॉक डील्स हुई है. इसमें One Mobikwik Systems, Arisinfra Solutions Ltd और Wheel India में बड़े पैमाने पर शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई है.
शेयर बाजार में मंगलवार को भारी मुनाफावसूली के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ. इस बीच कई बड़ी कंपनियों में ब्लॉक डील्स हुई है. कई सेक्टर्स की प्रमुख कंपनियों- One Mobikwik Systems, Arisinfra Solutions Ltd और Wheels India में बड़े पैमाने पर शेयर की खरीद-फरोख्त हुई है. इन ब्लॉक डील्स में प्रमोटर्स और बड़े पब्लिक शेयरहोल्डर्स ने अपनी हिस्सेदारी में बदलाव किया है. मोबिक्विक में बड़ी बिकवाली दर्ज की गई है. वहीं, Arisinfra Solutions में मोतीलाल ओसवाल ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
Peak XV पार्टनर इनवेस्टमेंट्स ने बेची 7.9% हिस्सेदारी
फिनटेक कंपनी मोबिक्विक सिस्टम्स में पब्लिक शेयरहोल्डर्स Peak XV Partner Investments ने कंपनी में अपनी 7.9 फीसदी हिस्सेदारी को बेच दी है.
62 लाख शयरों की बिक्री
सौदे के तहत Peak XV ने 214 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 62 लाख शेयरों की बिक्री की है, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 133 करोड़ रुपए थी.
Elimath Advisors ने 214 रुपए के ही भाव पर 30 लाख शेयर (3.8 फीसदी) खरीदे हैं.
Vridian Asia Opportunities ने 13 लाख शेयर और दिग्गज निवेश बैंक Societe Generale ने 6.6 लाख शेयर की खरीदारी की है. यह क्रमशः 1.7% और 0.8% हिस्सेदारी है.
मोबिक्विक की ब्लॉक डील में खरीदारों द्वारा कुल निवेश लगभग 106 करोड़ रुपए रहा है.
One Mobikwik Systems की ब्लॉक डील की डीटेल्स
पक्ष शेयरधारक का नाम शेयरों की संख्या हिस्सेदारी (%) भाव (₹) कुल वैल्यू (₹)
विक्रेता Peak XV Partners 62 लाख 7.90% 214 133 करोड़
खरीदार Elimath Advisors 30 लाख 3.80% 214 64.2 करोड़
खरीदार Viridian Asia Opp 13 लाख 1.70% 214 27.82 करोड़
खरीदार Societe Generale 6.6 लाख 0.80% 214 14.12 करोड़
ये भी पढ़ें: इन 8 शेयरों में हुए करोड़ों के सौदे, Goldman Sachs, Morgan Stanley जैसे बड़े प्लेयर्स ने ले ली पोजीशन; आपके पास हैं Stocks?
Arisinfra Solution के शेयरों में बड़े स्तर पर फेरबदल
Arisinfra Solution Ltd में भी मंगलवार को बड़े स्तर पर शेयरों का फेरबदल हुआ है. बिकवाली के पक्ष में छह अहम संस्थाएं शामिल थीं. Nomile Corporate Advisory और Neomile Growth Fund ने मिलकर 40 लाख शेयर बेचे हैं.
इन शेयरहोल्डर्स ने घटाई हिस्सेदारी
Mahevarsh Fincon, L7 Hitech, Marwadi Shares and Finance और ठक्कर निलेश कुमार फरशुराम ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है.
सभी विक्रेताओं ने 121 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 73 करोड़ रुपए के शेयर बाजार में बेचे हैं.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस ने Arisinfra Solution Ltd पर सबसे बड़ी खरीदारी की है. इसने 122 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 41 लाख शेयर (5.1 फीसदी) खरीदे हैं.
दूसरे खरीदारों में MC Jain Infoservices और Calliope Capital Advisors ने क्रमशः 6-6 लाख शेयरों की खरीदारी की है. कुल खरीदारी का साइज 65 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.
Arisinfra Solutions Ltd ब्लॉक डील्स की डीटेल्स
पक्ष मुख्य शेयरधारक शेयरों की संख्या भाव (₹) कुल वैल्यू (₹)
विक्रेता Neomile Growth Fund & Others 60 लाख 121 73 करोड़
खरीदार Motilal Oswal Fin. Services 41 लाख 122 50 करोड़
खरीदार MC Jain & Calliope 12 लाख 121/122 14.6 करोड़
Wheel India में ब्लॉक डील
ऑटो कंपोनेंट कंपनी Wheel India में भी मंगलवार को ब्लॉक डील दर्ज की गई है. दिग्गज फंड हाउस निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड ने कंपनी में अपनी 0.8 फीसदी हिस्सेदारी कम की है. फंड हाउस ने 1060 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.9 लाख शेयर बेचे हैं, इनकी कुल कीमत 20.6 करोड़ रुपए रही है. बुधवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 400 अंक तक उछल गया था. वहीं, निफ्टी 120 अंकों तक की तेजी दिखा रहा है. बैंक निफ्टी में करीब 200 अंकों की तेजी थी.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
सवाल: ब्लॉक डील क्या होती है?
जवाब: ब्लॉक डील शेयर बाजार में एक ऐसा सौदा है, जिसमें कम से कम 5 लाख शेयर या 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की वैल्यू का लेन-देन होता है.
सवाल: ब्लॉक डील की विंडो का समय क्या होता है?
जवाब: SEBI के नियमों के मुताबिक ब्लॉक डील के लिए बाजार खुलने से पहले 8.45 बजे से 9 बजे तक और दोपहर में 2.05 बजे से 2.20 बजे तक ब्लॉक डील का विंडो खुलता है.
सवाल: ब्लॉक डील का असर क्या शेयर के नॉर्मल ट्रेडिंग भाव पर तुरंत पड़ता है?
जवाब: नहीं, ब्लॉक डील की विंडो अलग होती है. यह नॉर्मल ऑर्डर बुक को प्रभावित नहीं करती है.
सवाल: ब्लॉक डील की कीमतों को कैसे तय किया जाता है?
जवाब: ब्लॉक डील को पिछले दिन के बंद भाव और वर्तमान भाव के +1 या -1 फीसदी के दायरे में तय किया जाता है.
सवाल: क्या रिटेल निवेशक ब्लॉक डील में हिस्सा ले सकते हैं?
जवाब: ब्लॉक डील की न्यूनतम सीमा इतनी होती है कि आम तौर पर FIIs, प्रमोटर्स और म्युचुअल फंड ही इसमें हिस्सा लेते हैं.