निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने जोन 8 के वार्ड 1 और 2 की सफाई का किया औचक निरीक्षण, निर्धारित संख्या से कम ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर मिलने पर सम्बंधित सफाई ठेकेदारों पर 10-10 हजार रूपये अर्थदण्ड कर नियमानुसार ठेका निरस्त करने कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रस्तुत करने जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए निर्देश…
- नगर निगम जोन 4 के सिविल लाईन वार्ड में औचक निरीक्षण में विभिन्न स्थानों पर गन्दगी, मलबा दिखा, स्वास्थ्य अधिकारी ने वार्ड सफाई सुपरवाइजर कार्तिक नेताम को कारण बताओ नोटिस देकर माँगा स्पष्टीकरण*
- *निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी नियमित प्रतिदिन वार्डो की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगी और लापरवाही मिलने पर सम्बंधित वार्ड सफाई ठेकेदार सहित सफाई सुपरवाइजर, स्वच्छता निरीक्षक, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही प्रस्तावित करेंगी*
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 और पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति में किया. ठेका सफाई कामगारों की उपस्थिति की गिनती किये जाने पर वार्ड क्रमांक 1 में निर्धारित 38 में से 19 ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले और वार्ड में गन्दगी पायी गयी, इस पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड 1 के सफाई ठेकेदार पर नोटिस देकर 10 हजार रूपये अर्थदण्ड करने और ठेका नियमानुसार निरस्त करने कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. इसी प्रकार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को जोन 8 के वार्ड 2 में नालियाँ जाम मिलीं और उपस्थिति की गिनती करने पर वार्ड 2 में निर्धारित 38 में 26 ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर मिले और 12 ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए. इस पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड 2 के सफाई ठेकेदार को नोटिस देकर तत्काल 10 हजार रूपये अर्थदण्ड करने और नियमानुसार सफाई ठेका निरस्त करने प्रकरण प्रस्तुत करने निर्देशित किया.
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. वार्ड में विभिन्न स्थानों पर गन्दगी और मलबा दिखने पर वार्ड 46 के वार्ड सफाई सुपरवाइजर कार्तिक नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 4 मई 2026 सोमवार तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देशित किया.
नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत प्रतिदिन नियमित विभिन्न वार्डो की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जायेगा और सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा कमी मिलने पर सम्बंधित वार्ड के सफाई ठेकेदार, वार्ड सफाई सुपरवाइजर, स्वच्छता निरीक्षक और जोन स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करवाकर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सफाई व्यवस्था सुधार हेतु प्रस्तावित की जाएगी. स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी.
