June 8, 2026

आज का मौसम 6 मई: 15 घंटे के अंदर 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से हवा; IMD का नया अपडेट…

Mausam-

मौसम विभाग ने एक बार फिर से 6 मई को यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी किया है। इस बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आज का मौसम 6 मई 2026: देश में एक बार फिर से बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई को एक बार फिर से यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी भारत में एक बार फिर से तूफानी बारिश कोहराम मचा सकती है। इसके साथ बिजली और वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है।

कल का मौसम कैसा रहेगा 6 मई

 

वहीं, पहाड़ी राज्यों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश के मध्यवर्ती भागों के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

 

देश के 11 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 11 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।

 

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली (6 मई- बारिश-ओले की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 6 मई को आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में 6 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश (6 मई- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश-आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, लखनऊ में 6 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

 

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार (6 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना में 6 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड (6 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): गिरिडीह, दुमका, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रांची, पलामू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में 6 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (6 मई- भारी बारिश- तूफान का अलर्ट): नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वहीं, देहरादून में 6 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

 

शहर अधिकतम तापमान (6 मई) न्यूनतम तापमान (6 मई)

दिल्ली 34°C 23°C

मुंबई 33°C 28°C

चेन्नई 33°C 28°C

कोलकाता 33°C 27°C

लखनऊ 32°C 22°C

पटना 33°C 23°C

रांची 31°C 21°C

भोपाल 37°C 24°C

जयपुर 36°C 26°C

शिमला 22°C 13°C

नैनीताल 22°C 14°C

 

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश ( 6 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, 6 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब ( 6 मई- आंधी- भारी बारिश का अलर्ट): होशियारपुर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला में आंधी- बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान ( 6 मई- बारिश- आंधी की चेतावनी): हनुमानगढ़, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, धौलपुर में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में 6 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश ( 6 मई- बारिश-तेज हवा का अलर्ट): कटनी, भोपाल, जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सतना, बालाघाट, विदिशा और रीवा में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में 6 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।