June 5, 2026

अगले 4 दिन में आंधी-बारिश का अलर्ट, 17 राज्यों में बिजली-ओलावृष्टि ; लू-गर्मी की रहेगी छुट्टी…

images

Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी और हीटवेव से राहत रहेगी। आईएमडी ने उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से आंशिक तौर पर हल्की आंधी-बारिश का अनुमान जताया है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से भारी बारिश और तूफान का बारिश का अलर्ट जारी है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। स्काईमेट ने अगले 72 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर 70 की रफ्तार से तूफान और मूसलाधार पानी बरसने का की चेतावनी जारी की है। लेकिन, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, दक्षिण भारत में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के तटीय भागों पर तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम आज-कल

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से हल्की ठंडी हवाओं से मौसम काफी सुहावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बादलों गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण हवा की क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 130 के आसपास है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may have missed