June 6, 2026

ग़महीन माहौल में उद्योगपति दाऊ उत्तमचंद साहू का हुआ अंतिम संस्कार…

IMG-20260511-WA0142
  • जनप्रतिनिधि,समाज सेवी,उद्योगपति बड़ी संख्या में पहुंचे रामनगर मुक्तिधाम

भिलाई।भिलाई नगर औद्योगिक क्षेत्र छावनी स्थित उत्तम इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीज के संचालक भिलाई – दुर्ग शहर के वरिष्ठ उद्योगपति दाऊ उत्तम चंद साहू का 10-11 मई की रात्रि 12:00 के करीब उपचार के दौरान रायपुर स्थित श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया वे 82 साल के थे।

 

आज रामनगर मुक्तिधाम में उनके सब से बड़े बेटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल चंद साहू ने अपनी पिता को मुखाग्नि दी।पंडित जी ने पूरे विधि विधान से पूरे कार्यक्रम के काम को कराया।

इस दुख की घड़ी में रामनगर मुक्तिधाम में व उनके निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, उद्योगपति,समाजसेवी,एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे थे।

जिनमें प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल ,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,विधायक देवेंद्र यादव,विधायक रिकेश सेन,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा,HTC डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह,फत्ते सिंह भाटिया,जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, क्षतीज चंद्राकर,ऋषभ जैन ,रतन दास गुप्ता, के एस बेदी,जितेंद्र साहू,सभापति केशव बंछोर,बृजमोहन सिंह,इरफान खान,बृजेश शर्मा,सुमित पवार ,मनोज पांडे, बिट्टू सिंह,अरुण सिंह,अरुण सिंह सिसोदिया,सुनील चौधरी,दीपक भाटिया, नरसिंह नाथ,अली हुसैन सिद्दीकी,अजय भइया, अन्य लोग इस दुख की घड़ी में शामिल हुए।

You may have missed