झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक को जलाना क्यों आवश्यक है…
स्वच्छता अभियान टीम का 423 वा सप्ताह भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे तालाब सरोवर स्थापित है जहां प्रतिवर्ष *पत्रिका अमृतम जलम* जल है तो कल है मुहिम के तहत स्वच्छता एवं साफ सफाई किया जाता है। किन्तु पुनः गंदगी और कचरा का ढेर श्रद्धालु, भक्तजन लोगों के द्वारा झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक, और पूजा सामग्री की वस्तुओं को तालाब में विसर्जन करते हैं कहते हुए फेंक देते हैं जो जल को तो दूषित करता ही है पूरा तालाब को कचरो से भर दिया जाता है।
जिसका एक उपाय स्वच्छता अभियान ने किया कि इस बार जितने भी झिल्ली , पन्नी, प्लास्टिक की चीज मिल रही है उसे वहीं पर जला करके नष्ट कर दिया जा रहा है जिससे एक फायदा यह हो रहा है की जो झिल्ली, पन्नी और प्लास्टिक की चीजों को नगर पालिका उठाकर के लिए जाती है और उसे नियत स्थान पर डम्प करती है जो डंप ना होकर के झिल्ली पानी प्लास्टिक पूरे खेतों,
खलिहानों में फैल जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पोटिया में देखने को मिला डंप किया हुआ जगह पर प्लास्टिक और झिल्ली पन्नी पूरे खेतों में बिखर गया है जहां पर किसान एवं काश्तकार लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यह प्लास्टिक,पाऊच गलता नहीं है बल्कि जमीन में रहकर के उत्पादन क्षमता को और कम करती है ।
इसीलिए पुरानी भ्रांतियां को छोड़कर के सभी से अनुरोध है कि अपने आंखों के सामने इस तरह के कचरो को जलाकर के ही नष्ट करें और कुछ लोग ज्ञान पेलने के हिसाब से इसे प्रदूषण की श्रेणी में देते हैं जिन्हें हम बताना चाहेंगे इससे ज्यादा प्रदूषित तो कारखाना से निकलने वाले चिमनी, ईट भट्ठों, वाहनों से निकलने वाले धुओ जो जहरीले होते हैं उनको सहन कर सकते हैं।
तो यह फैलाने वाले कचरे जो किसानों के लिए हानिकारक परिणाम लाता है उसे जला करके क्यों ना किसानों के हित में यह कार्य करें ।।
जय हिन्द
जय छत्तीसगढ़।।
स्वच्छता अभियान टीम के पदाधिकारीगण अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्षदेव साहू, कोषाध्यक्ष राजू ऊके, शैलेन्द्र साहू दिनेश हिरवानी, ज्ञानिक साहू, भूपेंद्र साहू, गुलाब साहू, बृजेश साहू, श्रवण साहू, मनहरण ठाकुर, महेश गुप्ता, अमित साहू,रुपेश साहू,योगेश कुमार साहू, अमित साहू, विशेषर साहू,भुवन साहू, वेदांत साहू आराध्य साहू, दिव्यांस साहू, अस्वर्या साहू, सियाराम कश्यप जी,यसपाल साहू ,झनेंनद, मनोज देवेश साहू, परस
रोशन देशमुख,थैंगेश्वर साहू, ऋतू ताम्रकार
*पर्यावरण मित्र मंडल बालूराम वर्मा जी और उनकी पूरी टीम!*
स्वच्छता अभियान टीम
स्वच्छता ही सेवा समिति।।
☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️🌳🌳🌳🌳🌳🌳




