September 6, 2026

Panchayat का रिकॉर्ड टूटा, IMDb पर नंबर 1 बनी अमेजन प्राइम की ये धमाकेदार वेब सीरीज, हर एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर…

k4udcgog_sapne-vs-everyone_625x300_13_May_26

एंटरटेनमेंट: Panchayat का रिकॉर्ड टूटा, IMDb पर नंबर 1 बनी अमेजन प्राइम की ये धमाकेदार वेब सीरीज, हर एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूरद वायरल फीवर ने लगातार ऐसी कहानियां देकर खुद को भारत के सबसे पसंदीदा प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है, जो असली, इमोशनल और लोगों की जिंदगी से जुड़ी लगती हैं

IMDb रेटिंग में इस वेब सीरीज ने पंचायत को भी छोड़ा पीछे

द वायरल फीवर ने लगातार ऐसी कहानियां देकर खुद को भारत के सबसे पसंदीदा प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है, जो असली, इमोशनल और लोगों की जिंदगी से जुड़ी लगती हैं. सालों से टीवीएफ ने मिडिल क्लास लाइफ को ईमानदारी से दिखाने में अपनी अलग पहचान बनाई है. इनके किरदार और पल ऐसे होते हैं जिनसे लोग तुरंत जुड़ जाते हैं. हाल ही में रिलीज हुआ सपने vs एवरीवन का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और अब इसने IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज लिस्ट में नंबर 1 जगह हासिल कर ली है.

सपने vs एवरीवन के IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचने की खुशी में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “इस बार ड्रीमर्स ने सच में दिल जीत लिया. सपने vs एवरीवन को देखने, शेयर करने और हर एहसास को महसूस करने के लिए धन्यवाद. यह प्यार हमारे लिए सब कुछ है.

IMDb की टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में सपने vs एवरीवन के शामिल होने के साथ, द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपना दबदबा बना रहा है. दुनिया की IMDb टॉप 250 टीवी शोज़ लिस्ट में शामिल TVF के अन्य शोज़ हैं. टीवीएफ पिचर्स 9.1 रेटिंग (64), पंचायत 9.0 रेटिंग (70), गुल्लक 9.1 रेटिंग (74), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग (86), एस्पिरेंट्स 9.1 रेटिंग (130) और ये मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग (183). टीवीएफ ने हाल की कई बड़ी रिलीज़ जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पैट्रियट और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को पीछे छोड़ते हुए खुद को भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड तक शानदार कंटेंट देने वाले सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है.

 

वहीं प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में भी टीवीएफ पूरी तरह छाया रहा, जहां उसने दमदार अनाउंसमेंट्स की लाइनअप पेश की. फिर चाहे फिल्में जैसे ववन और कॉलेज फेस्ट हों, नए शोज़ जैसे पिरामिड और वंश हों, या फिर एस्पिरेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने vs एवरीवन और संदीप भैया के बहुप्रतीक्षित नए सीजन, उनकी स्लेट हर तरह के कंटेंट से भरपूर रही. एक शानदार शोकेस जिसने टीवीएफ को उस रात का सबसे बड़ा विजेता बना दिया.

 

 

You may have missed