IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित और धोनी को पछाड़ा, आईपीएल में एक और मामले में किंग बनें…
- विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है।
रायपुर: विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उतरे। यह विराट कोहली के आईपीएल करियर का 279वां मुकाबला है। 2008 में विराट ने आरसीबी के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। तब से वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।
विराट कोहली के आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हुए
विराट ने धोनी और रोहित को पछाड़ा
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सीएसके महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उनके बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली थी। इंजरी की वजह से धोनी अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण 5 मैचों में बाहर बैठे। इसकी वजह से विराट कोहली दोनों से आगे निकल गए। रोहित और धोनी के अभी 278-278 मैच हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली- 279 मैच
एमएस धोनी- 278 मैच
रोहित शर्मा- 278 मैच
रविंद्र जडेजा- 265 मैच
दिनेश कार्तिक- 257 मैच
विराट सबसे सफल बल्लेबाज भी
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसी सीजन उन्होंने अपने 9000 रन पूरे किए। लिस्ट में दूसरे नंबर के रोहित शर्मा के 7289 रन हैं। यह दिखाता है कि विराट कोहली का आईपीएल में डॉमिनेंस कैसा है। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा 974 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। लीग में सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम ही दर्ज है।