June 6, 2026

आज का मौसम, 16 मई: शनिवार को होगी बारिश, आंधी की आशंका; IMD का इन राज्यों में अलर्ट…

1527605774-256

नई दिल्ली: मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

16 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ राज्यों में लू का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आंधी-बारिश में बार-बार ब्लैकआउट, मेंटेनेंस की कमी उजागर

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में शनिवार से हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान काफी ऊंचा रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू के साथ धूलभरी आंधी भी चल सकती है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है, जिससे वहां तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

बिहार, झारखंड के मौसम का हाल

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम अधिक सक्रिय रहने वाला है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बिहार में कुछ स्थानों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है, जिससे जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। गुजरात में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, दिन में लू, शाम को बारिश से राहत

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में कैसा मौसम

दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। अंडमान-निकोबार क्षेत्र में भी तेज बारिश और समुद्री हवाओं का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

 

 

 

You may have missed