बेसन, हल्दी और दही का पेस्ट देगा पार्लर जैसा निखार, जानिए इस्तेमाल का तरीका…
गर्मियों में टैनिंग ने कर दिया चेहरा काला? दही-बेसन का ये देसी नुस्खा लौटाएगा ग्लो, जानिए आसान घरेलू उपाय
गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर दिखाई देता है. इससे स्किन टैनिंग, रूखापन और जलन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में दही, शहद, बेसन, हल्दी और चावल के आटे से तैयार घरेलू फेस पैक और नेचुरल स्क्रब त्वचा को साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं.
गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से त्वचा पर कालापन आना एक बेहद आम समस्या बन जाती है. लगातार तेज धूप और सनलाइट के सीधे संपर्क में रहने से त्वचा टैन होने लगती है, जिससे स्किन की प्राकृतिक चमक प्रभावित होती है. धूप का असर त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और इसके कारण जलन, चेहरा लाल होना, रूखापन और स्किन में खिंचाव जैसी कई समस्याएं लोगों को परेशान करने लगती हैं. खासकर गर्मियों में लंबे समय तक बाहर रहने वाले लोगों को इन दिक्कतों का ज्यादा सामना करना पड़ता है.
त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए रोजाना आसान स्किन केयर रूटीन अपनाना काफी फायदेमंद माना जाता है. सही देखभाल के जरिए गर्मियों के मौसम में भी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सकता है. गर्मी के मौसम में त्वचा पर सीधे सूर्य की रोशनी पड़ने से स्किन टैनिंग की समस्या बढ़ने लगती है. इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि त्वचा को डायरेक्ट सन एक्सपोजर से बचाया जाए. बाहर निकलते समय चेहरे और त्वचा को ढककर रखना, छांव में रहना और त्वचा की नियमित देखभाल करना काफी मददगार साबित हो सकता है.
इसके साथ ही आप घर पर कुछ आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है. ये उपाय गर्मियों में टैनिंग और धूप से काली पड़ने वाली त्वचा की चमक वापस लाने में मददगार माने जाते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको ताजी दही, शहद, हल्दी, बेसन और चावल के आटे की जरूरत होगी. इन घरेलू चीजों से तैयार फेस पैक त्वचा को साफ करने, अतिरिक्त टैनिंग कम करने और स्किन को नेचुरल ग्लो देने में सहायक माना जाता है.
गर्मियों में स्किन टैनिंग से बचने के लिए लोग अक्सर महंगे सनस्क्रीन और कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. वहीं त्वचा की एलर्जी, जलन और रूखेपन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ जाती है. लेकिन कुछ आसान घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से इन समस्याओं को बेहद कम खर्च में भी दूर किया जा सकता है. घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके त्वचा की देखभाल करना न सिर्फ आसान होता है, बल्कि इससे स्किन को नेचुरल ग्लो बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है.
ब्यूटीशियन प्रिया श्रीवास्तव बताती हैं कि इस देसी नुस्खे का इस्तेमाल करके त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाया जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि घरेलू चीजों से तैयार होने की वजह से इसके साइड इफेक्ट्स भी बेहद कम माने जाते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच ताजी दही लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें. यह मिश्रण त्वचा को नमी देने और धूप से प्रभावित स्किन को आराम पहुंचाने में मददगार माना जाता है
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप बेसन, हल्दी, दही और शहद मिलाकर एक घरेलू फेस पैक तैयार कर सकते हैं. यह मिश्रण स्किन टैनिंग कम करने और त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में फायदेमंद माना जाता है. बेसन त्वचा की अंदर से सफाई करने में मददगार होता है, जबकि हल्दी को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण औषधि माना गया है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने में सहायक मानी जाती है. वहीं दही स्किन को मुलायम बनाने के साथ त्वचा को अंदर से साफ करने में भी मदद करता है और शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
चेहरे की सफाई के लिए आप घर पर नेचुरल स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच चावल का आटा लें और उसमें आधा कप दूध या दही, थोड़ा सा हल्दी और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस मिश्रण को फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें. इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें और करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह घरेलू स्क्रब त्वचा में मौजूद गंदगी साफ करने में मदद करता है और स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी सहायक माना जाता है, जिससे चेहरा साफ, मुलायम और ताजा नजर आ सकता है
इस पेस्ट को तैयार करने के बाद चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों और उंगलियों से चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस मिश्रण में मौजूद शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मददगार माना जाता है, जबकि दही स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाने में काफी कारगर माना जाता है. नियमित रूप से इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और चमकदार नजर आ सकती है.