OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की धांसू क्राइम थ्रिलर, दिमाग हिला देगी Must Watch सीरीज…
- OTT पर एक नई वेब सीरीज (New Series On OTT) आई है जिसने रिलीज होते ही सुपरहिट वेब सीरीज को पीछे करके खुद नंबर-1 बन गई है।
एंटरटेनमेंट डेस्क: ओटीटी की सबसे तगड़ी सीरीज में से एक का नया सीजन आ गया है। जिस घड़ी से सीरीज का ओटीटी पर आगाज हुआ है, तभी से उसने सारी टॉप रेटेड थ्रिलर को पीछे छोड़ दिया और खुद नंबर-1 के स्थान पर राज कर रहा है।
यह 8 एपिसोड की थ्रिलर तीन साल पुरानी सुपरहिट सीरीज का दूसरा सीजन है। पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। अब तीन साल बाद नया ट्विस्ट एंड टर्न के साथ मसाला लेकर दूसरा सीजन आ गया है। दो दिन में ही इस सीरीज ने गदर काट दिया है।
सस्पेंस से भरी है सीरीज
सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपने गैंग के साथ बेशकीमती चीजों की चोरी करता है। इस चोरी के पीछे उनका मास्टरमाइंड प्लान बनाना और खतरों से खेलना… दिलचस्प है। 8 एपिसोड वाली सीरीज में एक-एक सीन सस्पेंस से भरा हुआ है।
3 साल बाद लौटा दूसरा सीजन
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन’ (Berlin and the Lady with an Ermine) है। यह साल 2023 में ‘बर्लिन’ का दूसरा सीजन है। बर्लिन वास्तव में सुपरहिट सीरीज ‘मनी हीस्ट’ (Money Heist) का प्रीक्वल है। दूसरे सीजन को लेकर लंबे समय से बेताबी थी। अब आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है।