June 5, 2026

बीएसपी SMS 3 व यार्ड से हुए लाखों करोड़ों के चोरी के लोहे की हुई पुष्टि…

Screenshot_20260526_122407 (1)
  • बीएसपी अफसरों ने FIR के लिए सीएसपी पैकरा को दिया पत्र
  • कई गाड़िया ड्राइवर हेल्पर सहित चार हिरासत में संजय नामक व्यक्ति के खोज में जुटी पुलिस

भिलाई।एशिया के सब से बड़े प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र में लोहा चोरी के मामले में कल से आज तक सरगर्मियां बढ़ी हुई है कि आखिर कार प्लांट का लोहा बीएसपी प्लांट के भीतर से औद्योगिक क्षेत्र के एक गोदाम में कैसे पहुंचा।

 

परिवहनकर्ता कौन.?

 

पुलिस इस मामले में सिर्फ इतना ही कह पा रही है कि मामला बड़ा है वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में हम काम कर रहे है कल जब गोदाम में छापा पड़ा तो भिलाई 3 थानेदार, सीएसपी छावनी, क्राइम डीएसपी, के अलावा शहर एएसपी ने गोदाम का मुआयना किया है।वही इस पूरे मामले का सुपरविजन एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं कर रहे है।लाखों करोड़ों का कई टन लोहा बीएसपी प्लांट से चोरी कैसे हो गया इसके लिए उन्होंने बीएसपी प्रबंधन एवं सीएसएफ के अफसरों से भी जवाब तलब किया है ।गाड़ी किसकी है। परिवहन कर्ता ट्रांसपोर्टर कौन है। गाड़ी किस गेट से इंटर हुई किस गेट से बाहर आई। प्लांट के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी दुर्ग पुलिस के अफसर खंगाल रहे है।जिस गाड़ी में चोरी का लोहा पार हुआ है उसमें लोहे के अलावा स्लैग या स्क्रेप के भीतर लोहा छुपाकर ले जाया जा रहा था क्या..? महारत्न कंपनी बीएसपी में के इस इतने बड़े प्लांट में तमाम सुरक्षा के कड़े पर प्रबंधन होने के बावजूद सुरक्षा जवान एवं सीसीटीवी कैमरो से लैस इस प्लांट में बड़ी लोहे की चोरी होना सुशासन की सरकार में एवं मोदी की गारंटी में बड़ा दाग लगने जैसा प्रतीत होता है।

समाचार लिखे जाने तक छावनी सीएसपी श्री पैकरा उनकी टीम पकड़े गए लोहे को लेकर बीएसपी प्लांट के SMS 3 में पहुंची हुई है और लोहा बीएसपी प्लांट का है उसे मैच कर रही है।

सीएसपी श्री पैकरा के मुताबिक लोहा बीएसपी प्लांट का ही है बीएसपी यार्ड के आधिकारी इसकी पुष्टि कर रहे है और मुझे लिखित में आवेदन दे रहे है।तब आगे जाके कार्यवाही तेज करूंगा।

 

गोदाम जहां भारी मात्रा में बीएसपी का लोहा मिला है वो गोदाम सलीम खान कैंप निवासी का बताया जा रहा है जिसने उस गोदाम खुर्शीपार निवासी संजय सिंह को किराए पर दे रखा है।संजय सिंह प्लांट मेें डस्ट एवं स्क्रैप लिफ्टिंग का काम करता है।सीएसपी श्री पैकरा ने इसके नाम की पुष्टि करते हुए कहा कि संजय सिंह की तलाश हम कर रहे है वो अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस जल्द ही उसे पकड़े गी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए दो ट्रक दो हाइवा जेसीबी के अलावा ड्राइवर हेल्पर सहित चार लोगों को पकड़ा है सभी को भिलाई 3 थाना भेजा जा रहा है।बड़ा खुलासा तब हो पाएगा जब संजय पुलिस पकड़ में आएगा।

 

बहरहाल पुलिस को अपराध दर्ज करने में और बीएसपी अफसरों से चोरी का शिकायत पत्र लेने में 12 घंटे लग गए।ये है मोदी सरकार की ग्यारंटी की नौकरशाह सरकारी संपति को कैसे लुटा रहे है और ऐश और कैश का खेल कौन खेल रहा है ये आने वाले दिनों में पुलिस बताएगी।