June 5, 2026

क्रिकेट मैच के दौरान स्वयं को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाले आरोपी पर खुर्सीपार पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

IMG-20260528-WA0004
  • दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं डराने-धमकाने की शिकायत प्राप्त हुई।*
  • आरोपी द्वारा स्वयं को माननीय गृह मंत्री का ओएसडी बताकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया।*
  • थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 42/102/2026 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।*
  • प्रकरण में धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

दिनांक 25.05.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र स्थित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान आरोपी सर्वेश सिंह द्वारा स्वयं को माननीय गृह मंत्री का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों को डराने-धमकाने एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। प्रार्थी जय प्रकाश द्वारा दिनांक 27.05.2026 को थाना खुर्सीपार में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश सिंह के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 42/102/2026 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

 

▪️घटना का कारण :

स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर खिलाड़ियों पर दबाव बनाना एवं अभद्र व्यवहार करना।

 

▪️घटनास्थल :

दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम, खुर्सीपार

 

▪️आरोपी का विवरण :

 

1. सर्वेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

 

▪️सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

 

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

—0000—