June 5, 2026

दिनांक 29.05.2026 को ओए-बीएसपी द्वारा मई 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन…

Screenshot_20260526_122407 (1)

बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मई 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 29.05.2026 को सायं 6.45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए दिनांक 29.05.2026 को अप्रैल 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 150 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें से अप्रैल 2026 तक 35 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं मई 2026 माह में कुल 17 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मई 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-

श्री पी सुब्बा राव, सीजीएम (मार्केटिंग), श्री प्रसादी भोई, जीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री मुजीब हुसैन, जीएम इंचार्ज (ईडीडी), श्री गुरमीत सिंह, जीएम (पी मिल), श्री आर आर ठाकुर, जीएम (पावर सिस्टम), श्री बिपीन कुमार, जीएम (आरसीएल), श्री प्रमोद कुशालचंद मेश्राम, जीएम (एसएमएस-2), श्री वी एस विनय कुमार, जीएम (आरएसएम), श्री जयदेव दास, जीएम (एसपी-2), श्री अनिंध्या दास, जीएम (ब्लास्ट फर्नेस – 8), श्री रितुराज बारले, डीजीएम (ओएचपी), श्री रेजी, ओनोन्नी, डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री रणबीर पुन्न, एजीएम (टीएसडी), श्री आशीष कुमार दास, एजीएम (एसएमएस-2), श्री एजेकुमार लाहिरी, सीनियर मैनेजर (टीएसडी), श्रीमती अनिता श्रीकुमार, मैनेजर (एचआर-एलएंडडी), श्री दिलीप कुमार तिवारी, मैनेजर (सीएंडआईटी)।

ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

You may have missed