June 5, 2026

रायपुर निगम को निरन्तर लगभग 43 वर्ष सेवा देने उपरांत सेवानिवृत्त हुए उद्यानिकी विभाग कर्मचारी श्री रामेश्वर प्रसाद साहू की सेवायें को की गयी सम्मानित…

IMG-20260601-WA0036

रायपुर -विगत दिनांक 31 मई 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी श्री रामेश्वर प्रसाद साहू रायपुर नगर पालिक निगम को निरन्तर लगभग 43 वर्ष तक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो गए.

आज सेवानिवृत्ति पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन सचिवालय में नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और नगर निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू श्री ने नगर निगम मुख्यालय उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी श्री रामेश्वर प्रसाद साहू की रायपुर नगर निगम को दी गयी,

सेवाओं का नगर निगम मुख्यालय सचिवालय में नगर निगम सचिवालय और उद्यानिकी विभाग के सभी कर्मचारियों सहित बुके, श्रीफल शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मान किया और उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु उन्हें हार्दिक मंगलकामनायें दीं.