- धरती माता को जल वापस लौटाने सभी घरों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग करने संकल्प लेंने की महापौर की विनम्र अपील
- आयुक्त संबित मिश्रा ने वास्तुविदों से प्रत्येक घर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग करने सख्ती से नियमों का पालन करवाने के दिए निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, उप अभियंता श्री लोचन चौहान , श्री अबरार खान नगर निवेश विभाग नगर निगम जोन 8 में समस्त वास्तुविद् ( पंजीकृत आर्किटेक्ट / भवन डिजाइनर ) के साथ वर्षा जल संचयन के संबंध में आवश्यक बैठक ली गयी.
बैठक में जोन कमिश्नर द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित कराने हेतु आवश्यक कार्य समस्त भवन स्वामियों के माध्यम से सतत निगरानी करके सुनिश्चित करवाने सभी वास्तुविदों को निर्देशित किया गया.
नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सभी घरों में लगाए जाने हेतु सभी वास्तुविदों के माध्यम से नियमों का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करने जोन कमिश्नर को निर्देशित किया है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नागरिकों से अपने घरों में अनिवार्य रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाकर धरती माता को वापस जल लौटाने का संकल्प लेकर गर्मी में हर वर्ष होने वाली जलसंकट की गहन समस्या को दूर करने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है.



