निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने जनशिकायत का तेलीबाँधा में जेआरनायडू स्कूल के पीछे संचालित अवैध मटन – चिकन दुकान पर कार्यवाही कर सामानों की जप्ती और अतिरिक्त क्षेत्र में लगे टिन शेड को तोड़कर किया त्वरित निदान…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के नगर निवेश विभाग में अवैध मटन – चिकन दुकान को लेकर प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए ,
निर्देश पर जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू,
उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 अंतर्गत क्षेत्र तेलीबांधा में जे आर नायडू स्कूल के पीछे संचालित अवैध चिकन – मटन दुकान पर कार्यवाही अभियान पूर्वक करते हुए सामानों की जप्ती की गयी
और अतिरिक्त क्षेत्र में लगे टिन शेड को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की गयी और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.





