8जून सोमवार को उतई शासकीय कन्या शाला प्रांगन मे मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जु बो काई कान फुल कॉन्टेक्ट कराते का लगभग 25 छात्र छात्राओ को फुल कॉन्टेक्ट कराते का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया…
आज दिनांक 8जून सोमवार को उतई शासकीय कन्या शाला प्रांगन मे मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जु बो काई कान फुल कॉन्टेक्ट कराते का 7 दिवसीय निशुल्क सेल्फ डिफेंस शिविर फुल कॉन्टेक्ट कराते की महिला ब्लैंक बेल्ट व राष्ट्रीय खिलाडी विधि मिश्रा द्वारा संस्था के डायरेक्टर सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन मे लगभग 25 छात्र छात्राओ को फुल कॉन्टेक्ट कराते का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया ।
आज समापन समारोह मे प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू , रेड क्रॉस सोसायटी के छत्तीसगढ स्टेट हेड वाय राजेन्द्र राव ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी , संगीता राजक पार्षद व बड़ी संख्या मे पालक व लोग उपस्थित थे सभी अतिथियो व पालको ने इसे एक आवश्यक व लाभकारी प्रशिक्षण बताया
और नियमित प्रशिक्षण प्रारंभ करने की पहल की है और कोच विधि मिश्रा ने शीघ्र शुरु करने का आश्वासन दिया है।

