June 9, 2026

सेल के नये लीज नवीनीकरण नीति जारी करने पर ओए-बीएसपी एवं सेफी ने सेल एवं बीएसपी प्रबंधन को दिया धन्यवाद।

IMG-20260609-WA0007

सेल प्रबंधन ने सेल की सभी इकाइयों के टाउनशिप में संचालित धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी संस्थाओं, बैंक, शॉप्स तथा इम्प्लाइज संगठन तथा हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी आदि के बहु लंबित लीज नवीनीकरण के मुद्दे का सकारात्मक समाधान करते हुए सेल के नये लीज नवीनीकरण दिशा निर्देश जारी किये।

सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने इस्पात मंत्री श्री एच डी कुमार स्वामी,सेल चेयरमैन डॉ अशोक कुमार पंडा एवं सेल के निदेशक (कार्मिक) श्री के के सिंह के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

सेफी चेयरमैन श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि इस मामले में सेफी ने पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रयास किया है। सेफी के बैनर तले इस्पात मंत्रियों से लेकर सेल चेयरमैन तथा सेल के निदेशक (कार्मिक) से इस मुद्दे पर निरंतर चर्चा व सारगर्भित बैठकें की गई। विदीत हो कि इस संदर्भ में सेल के विभिन्न इकाइयों की टाउनशिप में संचालित विभिन्न संस्थाओं द्वारा इस गंभीर मुद्दे के निराकरण हेतु सेफी से निरंतर सहयोग मांगा गया। इन संस्थाओं के साथ सेफी टीम ने इन संस्थाओं से कई दौर की चर्चाएं कर उनकी मांगों का संपूर्णअध्ययन किया।

सेफी ने लीज नवीनीकरण के इस मुद्दे को हल करने हेतु वर्तमान इस्पात मंत्री से लेकर पूर्व इस्पात मंत्रियों के समक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की थी। इसके साथ ही सेल प्रबंधन एवं इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों से से समाधान हेतु लगातार संपर्क बनाए रखा। इस हेतु विभिन्न स्तर पर निरंतर मुलाकात करते रहे। सेफी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सेल स्तर पर तथा अपने-अपने यूनिट स्तर पर निरंतर प्रयास किया गया।

सेफी ने सेल प्रबंधन से आग्रह किया है कि जिस प्रकार सेल प्रबंधन ने लीज नवीनीकरण के इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान किया है उसी प्रकार कार्मिक कल्याण से जुड़े मुद्दों का शीघ्र निराकरण किया जाए। इसके साथ ही टाउनशिप के अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक पहल करते हुए इनका शीघ्र समाधान किया जाए। जिससे सेल के संसाधनों का समुचित उपयोग संभव होने के साथ ही इन संसाधनों पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जा सकेगा। इन प्रयासों से सेल प्रबंधन को जहां राजस्व की प्राप्ति होगी वहीं सेल बिरादरी को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

You may have missed