June 9, 2026

पूर्व स्पीकर पांडे ने अपने जन्मदिन पर कहा जनता का स्नेह व विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी …

IMG-20260609-WA0004
  • युवा नेता स्वामी रेड्डी ने अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर हनुमान मंदिर में बाटे लड्डू
  • जन्मदिन पर टाउनशिप के व्यापारियों को बड़ा तोहफा व्यापारियों ने जन्मदिन पर पहुंचकर दी बधाई

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता सेक्टर 9 भिलाई स्थित उनके निवास में लगा रहा। सुबह से ही उनके निवास एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी जन्मदिन की शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।वही पूरे शहर में अपने चेहते एवं लाडले पूर्व मंत्री को बधाई देने वाले बैनर पोस्टर होडिंग समर्थकों ने भारी संख्या में लगाए है।

प्रेम प्रकाश पांडे ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी के प्रेम, सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां समर्थकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।सर्व प्रथम प्रेम प्रकाश पांडे ने सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पर माथा टेका एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की उनके कट्टर समर्थक युवा भाजपा नेता स्वामी रेड्डी ने विशाल लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालाओं को वितरित किया।

भाजपा खुर्सीपार मंडल द्वारा कुष्ठ आश्रम में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडे ने अपना जन्मदिन समर्थकों के साथ कुष्ठ पीड़ितों के साथ बनाया।

इस अवसर पर पार्षद विनोद सिंह,वीणा चंद्राकर,अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

जन्मदिन के अवसर पर सिख समाज,मुस्लिम समाज,एवं अन्य समाज के लोगों ने भी पहुंचकर बधाई दी।

 

इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने पहुंचने वाले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,चिन्ना केशहलु,शिक्षाविद आईपी मिश्रा,शिक्षाविद संतोष राय,इक़्तेदार अहमद (पप्पू) ,शमशीर कुरैशी,निजाम खान,संजय खंडेलवाल,पूर्व भाजपा अध्यक्ष अनिल मिश्रा,रोहन,रेहान खान,गोल्डी सोनी,प्रमोद पांडे,रवींद्र सिंह,व्यापारी नेता ज्ञानचंद जैन,नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा,पार्षद नोहर,अजय पाठक,रिकू साहू,विष्णु पाठक,बंटी पांडे, पीएस सिंह,विजय साव,बंसी अग्रवाल,जोनाथन,सहित बड़ी संख्या में युवा साथी रात से ही जन्मदिन बनाने सक्रिय रहे और दिन भर बंगले ने भी बधाई देने वाले दुर्ग भिलाई सहित दूर दराज क्षेत्र से भी लोग आते जाते रहे।

पूर्व मंत्री पांडे के कट्टर समर्थक विजय 150 युवाओ के साथ काटेंगे जन्मदिन का केक

 

भिलाई।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के कट्टर समर्थक विजय साव आज शाम 8 बजे सुपेला स्थित होटल अमित इंटरनेशनल में पूर्व मंत्री व स्पीकर पांडे का जन्मदिन मनाएंगे 150 से अधिक की संख्या में युवा साथी अपने चहेते अपने लाडले नेता का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देंगे।।

You may have missed