रायपुर नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा महापौर गैंग एवं सेंट्रल गैंग की सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है…
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई कार्यों, व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जाती है। वास्तविक स्थिति यह है कि महापौर गैंग मे 80 कर्मचारी एवं सेंट्रल गैंग में 50 कर्मचारी नियमित रूप से कार्यरत है। उक्त दोनों गैंगों द्वारा नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों में निरंतर सफाई कार्य संपादित किया जा रहा है।
विभिन्न जोनो से प्राप्त मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप वीआईपी मार्ग, वीआईपी रोड, कैनाल रोड, प्रमुख बाजार क्षेत्र, सार्वजनिक स्थल एवं विशेष आयोजनो हेतु महापौर गैंग तथा सेंट्रल गैंग के सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। उक्त कर्मचारी नियमित सफाई कार्यों के अतिरिक्त वीआईपी कार्यक्रमों, विशेष अभियानों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर कार्यरत रहते हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किए जाने पर यदि निर्धारित संख्या से कम कर्मचारी कार्यरत पाए जाते है तो सबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार अनुबंध की शर्तों एवं निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर अर्थदंड अधिरोपित किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई व्यवस्था की निस्तर निगरानी की जा रही है तथा अनुबंध की शर्तों का उल्लघन पाए जाने पर सबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार दडात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

