June 11, 2026

राशिफल 11 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

images (1)

मेष राशि,चंद्र मंगल योग का फायदा मिलेगा।

मेष राशि के जातकों के लिए कल 11 जून का दिन चंद्रमा और मंगल की युति से लाभदायक रहेगा, वजह है कि आपकी राशि में बना धन योग। ऐसे में कल का दिन आपके लिए बुद्धि और सक्रियता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको बुद्धि और प्रबंधन क्षमता का भी फायदा मिलेगा। आप बिजली और जल से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन भी कल रोमांटिक रहने वाला है।

 

 

उपाय : भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। पीले चंदन लगाएं।

 

वृषभ राशि, आपका दिन खर्चीला रह सकता है

वृषभ राशि, आपका दिन खर्चीला रह सकता है

वृषभ राशि के जातको के लिए कल का दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत के मामले में भी दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है। वैसे आपको पिता और घर के वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें, रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

उपाय : तुलसी को दूध और जल अर्पित करें और तुलसी की मिट्टी से तिलक लगाएं।

 

मिथुन राशि, वाणी का प्रभाव लाभ दिलाएगा

मिथुन राशि, वाणी का प्रभाव लाभ दिलाएगा

मिथुन राशि के लिए कल 11 जून का दिन चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। आप एक से अधिक स्रोत से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी बात अधिकारियों के सामने स्पष्ट करनी चाहिए, वाणी का प्रभाव लाभ दिलाएगा। आपको किसी किसी पूर्व मित्र या परिचित के सहयोग से लाभ मिल पाएगा। अकाउंट और बैंकिंग से संबंधित काम में आपको विशेष लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका रोमांटिक रहेगा।

उपाय : श्रीविष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभदायक होगा।

 

कर्क राशि,आपको दिन की शुभता का लाभ उठाना चाहिए

कर्क राशि,आपको दिन की शुभता का लाभ उठाना चाहिए

कर्क राशि के लिए कल चंद्रमा का मेष राशि में गोचर करना शुभ लाभदायक रहेगा। राशि से दशम भाव में चंद्रमा और मंगल की युति और राशि में गुरु शुक्र की युति का होने आपके लिए सोने पर सुहागा वाला संयोग बना रहा है। आपको दिन की शुभता का लाभ उठाना चाहिए। जो काम लंबे समय से अटक रहा है उसे पूरा करने का प्रयास करें। आपको आर्थिक लाभ और उन्नति का भी मौका मिलेगा। आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में आप लाभदायक डील प्राप्त कर पाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि के साथ रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगे।

उपाय : श्रीकृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

 

सिंह राशि,परिश्रम से बढ़कर कामयाबी मिलेगी

सिंह राशि,परिश्रम से बढ़कर कामयाबी मिलेगी

सिंह राशि के जातको के लिए कल का दिन भाग्यशाली रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से भाग्य भाव में होगा। ऐसे में आपके भाग्य भाव में कल धन योग का संयोग बनेगा जिससे आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। आप किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपको परिश्रम से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। अधिकारी वर्ग से भी आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का भी लाभ मिल पाएगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान होगा।

उपाय : आपको दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए अन्न दान करना चाहिए।

 

कन्या राशि, निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें

कन्या राशि, निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें

कल 11 जून गुरुवार का दिन कन्या राशि के लोगो के लिए मिश्रित रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि को स्थिर करके कोई भी फैसला लेना चाहिए नहीं तो आपका काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। छठे भाव का चंद्रमा आपको गलत निर्णय की वजह से आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकता है। वैसे आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आप लोन और असामान्य तरीकों से कमाई क सकते हैं। आपके लिए सलाह कि मन को संयमित रखें और करियर में बदलाव का विचार आए तो उस पर गंभीरता से विचार करके ही आगे बढें।

उपाय : श्रीनारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

तुला राशि,रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे

तुला राशि,रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे

तुला राशि के लिए कल 11 जून का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति का संकेत दे रहा है। आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में आपका सम्मान और प्रभाव और भी बढेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से जुड़े हैं उनको जनता का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। आप कला और रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बढेगा। कोई सुख साधन भी आपको प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सपोर्ट प्राप्त होगा।

उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले चंदन का तिलक लगाएं।

 

वृश्चिक राशि,असामान्य स्रोत से लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि,असामान्य स्रोत से लाभ मिलेगा

मंगल की राशि वृश्चिक वालों के लिए अभी गुरु का गोचर शुभ रहने वाला है। और साथ में चंद्रमा का छठे भाव में मंगल के साथ होना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपका विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को मात दे पाएंगे। आपको किसी ऐसे स्रोत से लाभ मिलेगा जो सामान्य नहीं होगा। सेहत के मामले में दिन आपका सामान्य रहेगा लेकिन जोखिम वाले काम से आपको बचने की सलाह दी जाती है। शेयर और सट्टा में किस्मत आजमाना आपके लिए सही नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में आपको वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। पड़ोसियों से वाद विवाद से बचें।

 

 

उपाय : श्रीकृष्ण भगवान की पूजा और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

 

धनु राशि,सेहत का ध्यान रखें, दिन रोमांटिक रहेगा

धनु राशि,सेहत का ध्यान रखें, दिन रोमांटिक रहेगा

धनु राशि के जातक कल गुरुवार के दिन सेहत का ध्यान रखें, आपको सिर दर्द और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आपकी बुद्धि खूब चलेगी और आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके पक्ष मे रहेगा और आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको किसी निकट संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। विदेशी क्षेत्र से भी आपको फायदा मिल सकता है।

उपाय : गाय को गुड़ को चना दाल खिलाएं।

 

मकर राशि,सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा

मकर राशि,सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा

मकर राशि के जातको के लिए कल का दिन कोई सरप्राइज ला सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। आप भविष्य की योजनाों में धन लगा सकते हैं। आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहने से आप सकारात्मक महसूस करेंगे। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

 

 

उपाय : आपको उपाय के तौर पर श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

 

कुंभ राशि,लाभ का मौका मिलेगा

कुंभ राशि,लाभ का मौका मिलेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए कल 11 जून का दिन आर्थिक मामले में मिलाजुला रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोत से लाभ का मौका मिलेगा। आप साहसिक निर्णय का भी लाभ ले पाएंगे। बड़े भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, खानपान का आपको ध्यान रखना चाहिए। यात्रा संबंधी संयोग बन सकता है। आपको आवेश मे आपको कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। वाहन पर अप्रत्याशित खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय : गायत्री मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

 

मीन राशि,सफलता मिलने की खुशी होगी

मीन राशि,सफलता मिलने की खुशी होगी

मीन राशि के जातको के लिए कल का दिन पारिवारिक मामलों में अनुकूल रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिता पाएगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। कामकाज में थोड़ी समस्या के बाद आपको सफलता मिलने की खुशी होगी। राशि से दूसरे भाव में चंद्र मंगल योग बनने से आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा और आप दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश करके लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय : श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।