June 12, 2026

निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग ने वार्ड 23 में अंबेडकर चौक के पास कोटा में नक्शा स्वीकृति विपरीत अतिरिक्त निर्माण को तोडने की कार्यवाही की…

IMG-20260612-WA0039

रायपुर – रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री शत्रुघन देशलहरे, उपअभियंता श्री चंद्रकांत बर्गे, उपअभियंता नगर निवेश श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल की उपस्थिति में नगर

 

निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्रमांक 23 अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास सरस्वती रेल्वे स्टेशन के समीप कोटा में नक्शा स्वीकृति के विपरीत किये गये अतिरिक्त निर्माण को संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार अधिनियम अंतर्गत 3 नोटिस उपरांत अंतिम सूचना देने के पश्चात अभियान चलाकर अतिरिक्त निर्माण को पूरी तरह तोडने की कार्यवाही की गई।

You may have missed