June 12, 2026

प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत रायपुर नगर निगम के विभिन्न जोनो में विभिन्न स्थानो पर पेडो के चारो ओर लगाये गये ट्री गार्ड एवं कांकीट घेरे को हटाने का कार्य तेजी से प्रगति पर…

IMG-20260612-WA0040
  • इससे पौधो को स्वतः विकसित करने पर्यावरण हितैषी वातावरण प्राप्त हो रहा

        रायपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन की प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह के मार्गनिर्देशन में हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्य को लेकर व्यक्त की गई गहन चिता उपरांत रायपुर जिला अतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में सभी जोन कमिश्नर सतत प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर अपने अपने जोन क्षेत्र के वार्डो में ऐसे सभी पौधो को चिन्हित करवा रहे है ,

जो चारो ओर ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरे में होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पाये है। ऐसे पौधो को प्राकृतिक रूप से स्वतः विकसित करने एवं पानी प्राप्त करने पर्यावरण हितैषी वातावरण देने पौधो के चारो ओर लगाये गये ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरे को हटाने का कार्य सभी दस जोनो में प्रारंभ कर दिया गया है। विभिन्न जोनो के विभिन्न स्थानों में पौधो को पर्यावरण संरक्षण हेतु समाज हित में चारो ओर लगे ट्री गार्ड और कांकीट के घेरों को जोन कमिश्नरों ने वहां पहुंचकर हटवाया एवं पौधो को स्वतः विकसित होने पर्यावरण अनुकुल वातावरण कायम करवाने कार्य किया। आयुक्त ने उक्त कार्य को प्राथमिकता से करवाने जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया है।

 

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी नागरिको से अपील की है कि वे ऐसे सभी पौधो को आवश्यक पानी खाद आदि देकर विकसित करने में सहभागी बने। ऐसा करने पर पर्यावरण प्रेमी नागरिको को पर्यावरण मित्र के रूप में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत समाज में उनके योगदान हेतु सम्मानित किया जायेगा। जोन कमिश्नरो द्वारा करवाये जा रहे उक्त कार्यों की नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा स्वत प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे है।