June 12, 2026

महापौर मीनल चौबे ने जोन 4 सिविल लाईन वार्ड भावे नगर बस्ती नाला में बारिश पूर्व सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया, अच्छी तरह सफाई करवाने के दिये निर्देश…

IMG-20260612-WA0048

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड क्षेत्र में भावेनगर बरती नाला क्षेत्र में बारिश पूर्व सफाई के अभियान का वहां पहुंचकर सिविल लाईन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियता श्री शेखर सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बारिश पूर्व भावे नगर नाला की अच्छी तरह सफाई करवाने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिये है। जोन कमिश्नर ने महापौर को बताया कि जलकुंभी को हटाकर नाला क्षेत्र में बारिश पूर्व सफाई का कार्य करवाया गया। किंतु लगे हुए तालाब व नाला का लेवल लगभग समान होने के कारण तेज बारिश के दौरान तालाब का पानी नाले में एवं नाले का पानी तालाब में जाकर पानी ओव्हर पलो के कारण जल भराव की समस्या आती है। महापौर ने अच्छी तरह सफाई नाले में करवाने के निर्देश दिये है ताकि जल भराव की समस्या के कारण नागरिको को बस्ती में असुविधा ना होने पाये। महापौर ने नाले और तालाब के क्षेत्र को पृथक करने योजना का प्रस्ताव बनाने का सुझाव दिया है। ताकि समस्या का आगे चलकर स्थायी समाधान करवाया जा सके।

You may have missed