June 12, 2026

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा 15/5/2026 की बोर्ड बैठक 2008 की पॉलिसी को वापस लेकर भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी स्टील प्लांट के स्थानीय निवासियों को दोहरा लाभ दिया…

IMG-20260612-WA0000

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा 15/5/2026 की बोर्ड बैठक 2008 की पॉलिसी को वापस लेकर भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी स्टील प्लांट के स्थानीय निवासियों को दोहरा लाभ दिया है जिसके अंतर्गत एक और जहां सामाजिक धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं को टोकन मनी में नवीनीकरण का अवसर दिया है वहीं दूसरी और शैक्षणिक संस्थाओं को जिनका टर्नओवर 50 लाख से ऊपर है उनसे 10% की राशि की मांग करके नवीनीकरण का अवसर दिया है यह दोनों घटनाक्रम अपने आप में ऐतिहासिक है और इस विषय पर लगातार प्रयास करने वाले हमारे लोकप्रिय सांसद आदरणीय विजय बघेल लोक सभा दुर्ग एवं श्री प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ है उनके कुशल नेतृत्व में देश के सभी इस्पात संयंत्र के स्थानीय संस्थाओं संस्थानो को उसका लाभ मिला है भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दोनों नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि इस्पात संयंत्र के निवासियों को सेवा देने वाला दूसरा वर्ग जो वहां स्थायित्व प्राप्त करके निवास भी करता है ऐसे दुकानदारों को डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकाल कर स्थानीय निवासी की कैटेगरी में लाया है ये दुकानदार पिछले 14 वर्षों से लगातार 2008 की पॉलिसी का विरोध करते हुए संघर्षरत थे जिसका नेतृत्व भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स कर रहा था चेंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन में बताया कि अपने इस संघर्ष में सामाजिक धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं को भी संस्था के सदस्य बनाकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आदरणीय श्री विजय बघेल जी और आदरणीय श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी के मार्गदर्शन में काम कर रहे थे ज्ञानचंद जैन ने बताया कि शहर के व्यापारियों को वर्तमान में मात्र 30 से 35% सुविधाओं को लाभ मिलने की पॉलिसी में उल्लेख आया है शेष 60 से 65% के लिए उपरोक्त दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रबंधन के साथ पत्राचार कर चर्चाएं कर की समस्याओं का हाल समय पूर्व निकाल दिया जाएगा ।

समस्याओं के समाधान की दिशा में व्यापारी वर्ग में उपरोक्त दोनों नेताओं के माध्यम से स्थानीय प्रबंधन को मौखिक चर्चा के माध्यम से बतलाया है कि इस समस्या के मूल में हर स्तर पर जाना होगा जिसके अंतर्गत प्रीमियम राशि की 25% की मांग इसके लिए हम लोग शुरुआती दौर से ही संघर्ष कर रहे थे अभी भी उलझी हुई है क्योंकि भारतीय इस्पात प्राधिकरण ने स्वयं महसूस किया है की 2008 की पॉलिसी विसंगतियों से भरी हुई थी इसलिए उसे पॉलिसी को बोर्ड की बैठक में निरस्त किया गया है ऐसी स्थिति में हम दुकानदारों के साथ जो लीज पंजीयन भिलाई इस्पात प्रबंधन में संपादित किया था उसको आधार बनाकर भिलाई प्रबंधन को कार्य करना चाहिए और इस पर लगा हुआ संपूर्ण ब्याज तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना चाहिए।

 

क्योंकि अभी भिलाई इस्पात संयंत्र का स्थानीय सर्कुलर का इंतजार बेसब्री से हम लोग कर रहे हैं सर्कुलर जब आम उपभोक्ता के हाथ लगेगी तब आगे की विधि समाज प्रक्रिया के तहत हमारे कार्य भी आगे बढ़ेंगे वर्तमान समय में इतना स्पष्ट है शहर का तृतीय पक्ष कहां जाने वाला व्यापारी वर्ग आशा भरी नजरों से प्रबंधन की ओर देख रहा है और उम्मीद करता है की एक अच्छे वातावरण में इन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ताकि आने वाले समय में लंबे समय से रुका हुआ राजस्व भिलाई इस्पात प्रबंधन को दिया जा सके ।

लंबे समय के बाद भारतीय इस्पात प्राधिकरण में एक और जहां सुलझे हुए अधिकारियों की नियुक्तियां हुई है वहीं दूसरी ओर भिलाई इस्पात संयंत्र ने भी शहर के हृदय स्थल में स्थित नगर सेवा विभाग में विभागीय परिवर्तन कर कार्यों को एक नए अवसर अच्छे कार्य करने के लिए दिया है हम लोग उम्मीद करते हैं की नगर सेवा विभाग के अधिकारी एक और जहां राजस्व वसूली में अपना कार्य करेंगे वहीं दूसरी ओर शहर के व्यापार को नई दिशा देने की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे । ज्ञानचंद जैन ने बताया कि शहर की पंजीकृत 47 धार्मिक सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधि और प्रतिष्ठित व्यापारियों की एक संयुक्त बैठक 14 जून को 11:00 बजे इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में आयोजित की गई है इस बैठक के माध्यम से दोनों जनप्रतिनिधि आदरणीय विजय बघेल जी और आदरणीय श्री प्रकाश पांडेय जी के प्रयासों पर उनका आभार व्यक्त करेंगे और केंद्रीय इस्पात मंत्री भारत शासन श्री एचडी कुमार स्वामी एवं भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक पांडा भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य डायरेक्टर प्रभारी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे ज्ञानचंद जैन ने पॉलिसी बदलाव की इस प्रक्रिया को लंबे संघर्ष की जीत बताते हुए शहर के व्यापारी वर्ग विशेष कर रामकुमार गुप्ता दिनेश सिंघल,श्रीनिवास खेड़िया, सुरेश रतनानी, रामकिशन मुंदडा और उनके नेतृत्व में काम करने वाली टीम के सभी व्यापारी साथियों को दिया है शहर के व्यापारियों के नाम जारी है अपील में पूर्व की तरफ संगठित रहने का निवेदन करते हुए ज्ञानचंद जैन ने कहा है की आने वाले समय में मार्गदर्शक नेताओं के नेतृत्व में इस समस्या का सम्मानजनक निकाल लिया जाएगा क्योंकि पॉलिसी में लगभग 50% बदलाव की आवश्यकता स्थानीय स्तर पर और इसके अधिकार भी स्थानीय अधिकारियों के पास है ऐसी स्थिति में समस्याओं के हाल में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी यही विश्वास ज्ञानचंद ने व्यक्त किया है जैन ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी प्रमुख व्यापारियों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पत्र समूह के साथियों को भी इस सफलता का मूल कारण बताया है ।

You may have missed