June 15, 2026

महंगी क्रीम को कहें बाय, बुढ़ापे को रखना है दूर तो घर पर बनाकर लगाएं ये फेस मास्क, झुर्रियां होने लगेंगी गायब…

images (3)

how to make skin tight: अगर आप भी अपनी स्किन को जवान और सुंदर बनाए रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक ऐसा मास्क बता रहे हैं जो आपकी स्किन को टाइट बनाए रखने में मदद करता है.

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन नजर आना एक सामान्य बात है लेकिन कई बार उम्र से पहले ही स्किन पर ये दिक्कत दिखने लगती हैं. इससे लोग परेशान होकर बाजार में मिलने वाले महंगे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से आप 40 की उम्र में भी 25 जैसा जवां और चमकदार निखार पा सकते हैं.

आज हम आपको एक ऐसे ही असरदार और बेहद सस्ते होममेड एंटी-एजिंग फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा में कसाव लाकर झुर्रियों को धीरे-धीरे गायब करने में मदद करता है.

 

एंटी-एजिंग फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका

इस खास फेस मास्क को बनाने के लिए हम अलसी के बीज और शहद का इस्तेमाल करेंगे जो त्वचा के कोलेजन को बूस्ट करने और कसाव लाने के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं.

शहद : 1 छोटा चम्मच (त्वचा को डीप मॉइश्चराइज करने के लिए)

 

दही : 1 छोटा चम्मच (लैक्टिक एसिड से भरपूर, जो डेड स्किन हटाता है)

 

पानी: 1 कप

 

बनाने का तरीका

 

सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी और दो चम्मच अलसी के बीज डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें.

 

इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए और वो एक गाढ़े जेल के रूप में न बदल जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें और गर्म रहते हुए ही इसे सूती कपड़े या छन्नी से छानकर जेल अलग कर लें.

 

अब इस तैयार अलसी के जेल में से 2 चम्मच जेल एक कटोरी में निकालें. बाकी जेल को आप फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.

 

इस जेल में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. आपका एंटी-एजिंग फेस मास्क तैयार है.

 

लगाने का सही तरीका

 

सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ कर लें और सुखा लें.

 

अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर नीचे से ऊपर की ओर लगाते हुए एक पतली परत तैयार करें.

 

इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें ताकि यह हल्का सूख जाए और स्किन में कसाव आने लगे.

 

इसके बाद चेहरे पर हल्का सा पानी छिड़क कर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे साफ करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें. बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें.